स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 26 फरवरी 2025
आज स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंदिर मार्ग, नई दिल्ली स्थित मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन में वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में शर्मा ने कहा, “स्वातंत्र्य वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, महान लेखक, विचारक और राजनेता थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सात वर्षों तक अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना और हिन्दू, हिंदी, हिंदुस्थान के विकास के लिए अद्वितीय कार्य किए। उनके त्याग, तपस्या और बलिदान को हमें हमेशा याद करना चाहिए।”
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार , राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी सहित कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।