जी डी इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और एमएलसी श्रीचंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति

स्कूल शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण संदेश, भारत के गौरवशाली इतिहास पर जोर

सूरजपुर, 23 फरवरी 2025: आज जी डी इंटरनेशनल स्कूल, महामेधा रोड, सूरजपुर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा जी और जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी जी मौजूद थे।

समारोह का आरंभ रिबन काटकर डॉ. महेश शर्मा ने किया और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “स्कूल शिक्षा का मंदिर है, जहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाकर उनके और देश के भविष्य को आकार देते हैं।” उन्होंने स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्राओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन भारत की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी परिचित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र मुद्ग़ल, प्रधानाचार्य निशा पंत, बी के भारद्वाज, पंडित शिवकुमार आर्य, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ज्ञान मुदग़ल, जयदेव शर्मा, राजेश ठेकेदार, अर्पित तिवारी, अविनाश शर्मा, मानकचंद शर्मा, प्रेमवीर शर्मा, सुखवीर शर्मा, रमेश आर्य, अनिल नागर, भगत सिंह आर्य, सुनील सौनक, अतुल शर्मा, डॉक्टर कृष्ण वशिष्ठ, डॉक्टर ओमप्रकाश, अखिलेश सिंह, चेतन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार होगी जलापूर्ति
गणेश चतुर्थी पर भक्ति, एकता और उल्लास का संगम: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में पंचदिवसीय महोत्सव...
गुजरात और पंजाब में जीत के जश्न में झूमी आम आदमी पार्टी, नोएडा में मनाया गया विजय उत्सव
जेवर में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने एयरपोर्ट उद्घाटन में जुटने की अपील की
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों का मूल्यांकन, प्रो. के. टी. एस. साराओ की गरिम...
भाजपा ने चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया 
 सिटी हार्ट स्कूल ने विजय महोत्सव 2025 में फिर मारी बाजी, भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्...
गाजियाबाद से अपहृत शशांक गुप्ता सकुशल बरामद, पुलिस मुठभेड़ में 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो बदमाश हुए घ...
मॉडर्न स्कूल, ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन
हॉस्टल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए छात्र, अस्पताल में चल रहा है इलाज
गौतमबुद्ध नगर में सांसद-विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन, रबूपुरा में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह
ग्रेटर नोएडा बीटा 1 में बंदरों का आतंक, मुसीबत में जान
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
"स्वच्छता ही सेवा अभियान" में उत्कृष्ट कार्यकरने पर डीएम बी.एन सिंह सम्मानित
“एडवांस्ड पाइथन” कार्यशाला से निखरी तकनीकी धार, आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सीखे उन्नत ...