किड्स फाउंडेशन स्कूल का पहला वार्षिक दिवस आग़ाज़ समारोह मनाया गया

ग्रेटर नोएडा, 25 फ़रवरी 2025

किड्स फाउंडेशन स्कूल ने आज अपना पहला वार्षिक दिवस “आग़ाज़” समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में “रिलेशनशिप” थीम के तहत अभिभावकों, शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। कैम्ब्रिज स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनादि बरूआ, पूर्व हेड कोच भारतीय अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम, और कैम्ब्रिज स्कूल की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रश्मि भारद्वाज भी मौजूद रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें श्री अनादि बरूआ और स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पामिला ने मंच पर मौजूद सभी अतिथियों के साथ दीप जलाया।

अपने स्वागत भाषण में श्रीमती पामिला ने किड्स फाउंडेशन स्कूल की यात्रा पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे स्कूल ने अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ माता-पिता का विश्वास भी जीता।

मुख्य अतिथि श्री अनादि बरूआ ने स्कूल की प्रिंसिपल और स्टाफ की शिक्षा के क्षेत्र में की गई बेहतरीन सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बच्चों के विकास में शिक्षकों की भूमिका और खेलों के महत्व पर भी जोर दिया।

सम्मानित अतिथि श्रीमती रश्मि भारद्वाज ने भी स्कूल की शिक्षा में योगदान के लिए किड्स फाउंडेशन टीम को बधाई दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें नृत्य, कराटे और संवाद अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासतौर पर छोटे बच्चों का संवाद अभिनय और कराटे शो ने सभी का दिल छू लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान से हुआ, और इसके बाद अभिभावकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। यह आयोजन हर उपस्थित व्यक्ति के लिए एक यादगार पल बन गया, जिसे वे हमेशा याद करेंगे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो में भी बहुमंजिला इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की पॉलिसी तय
ग्रेटर नोएडा के पार्कों में हाईमास्ट लाइटों से फैलेगी रौशनी, सुरक्षा और सुविधा दोनों में होगा सुधार!
ग्रेटर नोएडा की बेटियां बनी जज, बधाइयों का लगा तांता
1500 किलो विस्फोटक सामग्री, बने-अधबने पटाखे व उपकरण बरामद
वर्ल्ड डिसएबल टी-10 में हुआ गौतमबुद्धनगर के दिव्यांग का चयन
ग्रेटर नोएडा में उत्तराखंड भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों ने लोक कला की छटा बिखेरी
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने फूलों से होली खेल मनाया उत्सव
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
वकील पिटाई मामले में दर्ज हुआ मुकदमा, कोर्ट में हड़ताल ख़त्म
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की11वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय 
जेवर विधानसभा से धनीराम नागर को पथिक जनशक्ति पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में नवरसों की दिव्य छटा का प्रदर...
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बड़े अफसरों के तबादले
नोएडा पुलिस  व शारदा यूनिवर्सिटी की   फैमिली डिस्प्यूट रिजोल्यूशन क्लिनिक ने सैकड़ों परिवारों को उजड़न...
गरीब अभिभावकों को पुत्रियों के शादी के लिए मिलेगा अनुदान, ऐसे करें ONLINE APPLY
गौतमबुद्ध विश्वविध्यालय के छात्रों ने दौला-रजपुरा गांव को स्वच्छ बनाने का उठाया बीड़ा