पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र रहा सरल, छात्रों के चेहरे खिले

जहांगीरपुर, 24 फरवरी

सोमवार को कस्बे के स्थानीय पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र को देखकर राहत की सांस ली, क्योंकि उनका मानना था कि प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत सरल था। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्न पत्र में वही प्रश्न आए, जो उन्हें परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़ाए गए थे। विकास, सोनू, तनिश, मुस्कान और सानिया जैसी छात्रों ने बताया कि उन्हें प्रश्न पत्र देखकर खुशी हुई और उन्होंने समय से पहले ही अपना उत्तर पत्र पूरा कर लिया।

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। सचल दस्ते और सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम की तरफ से लगातार जांच की जाती रही और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी टीम ने अपना योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

मूल सुविधाओ के अभाव से त्रस्त पैरामाउंट गोल्फफोरेस्ट निवासियो का बिल्डर के विरुद्ध मीटिंग एवं विरोध ...
धनोरी वेटलैंड में सूख रहा पानी, पक्षियों को संकट—विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया दौरा, अधिकारियों को दि...
यूपी बजट पर किसान सभा का हमला: “राहत नहीं, सिर्फ दिखावा”
सेटेलाइट से रखी जा रही है पराली जलाने वालों किसानों पर नजर, आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज 
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 
कुमार हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
बीजेपी के प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर ने डॉक्टर अलका गुर्जर को दी शुभकामनाएं,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व...
सेक्टर डेल्टा टू के पार्कों और ओपन जिम की हालत बदहाल, निवासियों में आक्रोश
व्हीलचेयर से फिर अपने पैरों पर खड़ा हुआ उत्तराखंड का बुजुर्ग दंपत्ति, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में जटिल ...
Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल
कैनरा बैंक के तत्वावधान में  ऋण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन 
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी
ग्रेटर नोएडा : चेनफेंग कंपनी का हुआ भूमिपूजन, डेढ़ साल में प्लांट शुरू करने का लक्ष्य
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत
दलितों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : मिठाईलाल भारती
इनवेस्‍टमेंट प्‍लान : नौकरीपेशा से लेकर बिजनेसमेन तक के लिए आया जबर्दस्‍त प्‍लान, PM ने की शुरुआत