मध्यप्रदेश किसान गोलीकांड के विरोध में प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा : आज किसान कामगार मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सतीश कनारसी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुऐ नारे बाजी कर मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा 5 किसानों की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम जिला अधिकारी को सौपा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव हरकेश चौहान ने कहा की मध्य प्रदेश के किसानों की मांगों को भारत सरकार द्वारा तुरंत पूरी की जाये। अगर सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की तो उत्तर प्रदेश का किसान भी इस आंदोलन में कूद जाएगा । यदि भारत सरकार द्वारा समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उनका निस्तारण जल्द नही किया जाएगा तो किसान कामगार मोर्चा भविष्य में पूरे देश में किसानों की मांगों को लेकर आन्दोलन शुरू करेगा इस मौके पर ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सतीश कनारसी ने कहां की जिला गौतमबुद्ध नगर के किसान भी जागरुक हो गए हैं जोकि इस लड़ाई में मंदसौर के किसानों के साथ हैं । यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द नही किया तो संगठन जिले में प्राधिकरणों के खिलाफ किसानों की मांगों को लेकर भविष्य में आंदोलन जोर पकड़ेगा।इस मौके पर ग्रेटर नोएडा उपाध्यक्ष मनीष नागर, ग्रेटर नोएडा सचिव राज खटाना,भूप सिंह भाटी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोजा और लडपुरा की होगी भीडंत
रेडियो की सार्वभौमिकता और और महत्ता से रूबरू हुए शारदा विश्व विद्यालय के छात्र
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
उ.प्र. रेरा अब वित्तीय संस्थाओं से भी रियल एस्टेट परियोजनाओं से संबंधित बैंक खातों की सूचनाएं प्राप्...
सोसायटियों के इनर्ट वेस्ट और गांव व सेक्टरों का कूड़ा उठाने का इंतजाम जल्द
गेल सोसाइटी में राष्ट्रचिंतना की 31वीं गोष्ठी: भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विमर्श
कल का पंचांग, 5 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेनो में बिजली कट पर एनपीसीएल ने बताई ये वजह
रेरा के कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ो निवेशक,किया प्रदर्शन
वैज्ञानिक की दो बेटियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 
एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025–26 की शीतकालीन कार्यशाला का सफल समापन
प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए एक जून से ऑनलाइन सुविधा, भ्रष्टाचार रोकने की पहल
ग्रेटर नोएडा : सेक्टरों की समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन व आरडब्लूए ने किया प्रदर्शन , सौंपा ज्ञापन
सूखते पेड़ों को सींचने में लगी एक्टिव सिटिज़न टीम
ठाकुर द्वारा मंदिर : अमृत वर्षा मेमोरीयल गौशाला का उद्घाटन