बीफार्मा की बची सीटों पर सीधे प्रवेश का मौका, ऑनलाइन पंजीकरण 21 से 25 फरवरी तक
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा कोर्स के लिए मैनेजमेंट कोटा और रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्री-पंजीकरण 21 फरवरी से 25 फरवरी तक होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
कैसे करें आवेदन?
CUET 2024 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी और गैर-शामिल दोनों आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
सभी सूचनाएं सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि बाद में संशोधन संभव नहीं होगा।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का ओटीपी सत्यापन जरूरी होगा।
ओटीपी सत्यापन के बाद पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जिससे अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड पर पहुंच सकेंगे।
ऑनलाइन शुल्क भुगतान आवश्यक होगा, बिना भुगतान किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
फाइनल सबमिट करने से पहले रिचेक का मौका मिलेगा और पंजीकरण का प्रिंट निकालना होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
✅ पंजीकरण प्रिंट में QR कोड अनिवार्य रूप से दिखना चाहिए।
✅ बिना ऑनलाइन भुगतान किए गए पंजीकरण स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
अभ्यर्थी जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
