छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, 10 वर्ष की हुई सजा

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गुरुवार को 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश व स्पेशल जज, पाक्सो एक्ट (प्रथम) विकास नागर ने की।

विशेष लोक अभियोजक जेपी भाटी ने बताया कि चार सितंबर 2017 को 11वीं कक्षा की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। स्कूल के गेट से एक आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाए। पीड़िता के चाचा ने 13 सितंबर 2017 को कासना कोतवाली में आरोपी न निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की। न्यायालय ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।

यह भी देखे:-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भाजपा गौतमबुद्ध नगर ईकाई की बैठक
इंडियन ऑयल ग्रांप्री ऑफ इंडिया से पहले मोटोजीपी के राइडर्स ने भारत की संस्कृति और क्रिकेट का लिया अन...
दिल्ली हाईकोर्ट की सलाह : मुफ्त राशन के लिए अनिवार्य किया जाए कोरोना का टीका
जीत से उत्साहित ममता-योगी को देंगी टक्कर, कर लिया है ये प्लान?
नोएडा में लगेगा बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला जानिए कब और कहां
योगी आदित्यनाथ बोले- मेरी कोई राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा नहीं, समझिए बयान के मायने
नोएडा पुलिस ने लूटेरे का स्केच जारी किया
टोक्यो ओलंपिक: मुख्यमंत्री योगी बोले- महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली
चेयरमैन पद प्रत्याशी के लिए हर पार्टी से काफी लोग ठोक रहे दावेदारी
मिस्र से 4 लाख रेमडेसिविर खरीदेगा भारत, जानें कोरोना से निपटने का प्लान
ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क महायोग शिविर शुरू! महायोग क्रिया से भागदौड़ भरी जिंदगी में पाएं राहत
नोएडा में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Weather Alert Updates: पश्चिमी विक्षोभ दे रहा है दस्तक होंगें मौसम में उतार-चढ़ाव, U.P मे यहाँ हो सक...
गलगोटियास विश्वविद्यालय को "विविभा 2024" में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक का पुरस्कार
रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी: प्रत्युष खरे