यथार्थ हॉस्पिटल में पेश की इंसानियत की मिसाल: मेडिकल एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचा गम्भीर बीमारी से ग्रस्त छात्र, यथार्थ अस्पताल डॉक्टरों की निगरानी में दी बोर्ड परीक्षा

ग्रेटर नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1 ने एक मिसाल कायम करते हुए मरीज की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को प्राथमिकता दी। गंभीर पीलिया और वायरल हेपेटाइटिस से जूझ रहे 16 वर्षीय प्रतीक कुमार को 14 फरवरी 2025 को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लेकिन उनकी 10वीं बोर्ड परीक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी।

यथार्थ हॉस्पिटल ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए एक अनूठी व्यवस्था की। मेडिकल सुविधा से लैस विशेष एम्बुलेंस तैयार कराई गई, जिसमें डॉक्टरों की निगरानी, जीवन रक्षक उपकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अनोखी पहल के चलते प्रतीक बिना किसी जोखिम के परीक्षा दे सके।

यथार्थ हॉस्पिटल: सिर्फ इलाज नहीं, जीवन संवारने की जिम्मेदारी!
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विनीत कुमार गुप्ता और पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. कुशाग्र गुप्ता की देखरेख में प्रतीक का इलाज जारी है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस पहल को अपने सेवा भाव का हिस्सा बताते हुए कहा, “हम केवल मरीजों का इलाज ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।”

यथार्थ हॉस्पिटल ने यह साबित कर दिया कि चिकित्सा सेवा सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि इंसानियत और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक होती है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो सेंटर आयुर्योग एक्सपो 2019 का आगाज
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने धरना स्थल पर जाकर किसान सभा के धरने को दिया स...
IIT दिल्ली एलुमनाई डे 2025: विरासत, इनोवेशन और आजीवन रिश्तों का भव्य उत्सव
दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति द्वारा गर्म कपडे व पाठ्य सामग्री का वितरण  
ईडी ने पूर्व बसपा एमएलसी की 1097 करोड़ की सात चीनी मिलें जब्त कीं
कंटेनर में जनरेटर में आग लगने से एक की मौत दूसरा झुलसा 
मंत्रिमंडल विस्तार : प्रधानमंत्री मोदी ने खेला मास्टर स्ट्रोक, मंत्रिमंडल में यूपी से 14 मंत्री
कोरोना और जीका के बाद केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- लक्षण, बचाव
Kisan Andolan: किसान आंदोलन में अब हर कोई नहीं हो सकेगा शामिल, राकेश टिकैत ने किया 'शर्त' का एलान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले अधिकारी; जल्द शुरू ...
अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल ट्रायल दिवस पर GIMS में राष्ट्रीय संवाद आयोजित
कोरोना की दूसरी लहर ढा रही कहर, 12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले...
भारतीय रेल की सौगात : गोरखपुर, कानपुर और जम्मू के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
Coronavirus Update: कोरोना की दूसरी लहर के बीच मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र ...
13 अप्रैल को नहीं होगा औद्योगिक भूखंड योजना का ड्रा
स्थानीय युवाओं को रोजगार मुद्दे पर किसानों को मिला किरोड़ी सिंह बैसला का समर्थन