क्रिकेट के मैदान में विवाद बना मौत की वजह, बैट से हमला कर युवक की हत्या

ग्रेटर नोएडा, 18 फरवरी – थाना सूरजपुर क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ युवकों ने बैट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनीष कुमार शर्मा (32), निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष कुमार का मैदान में क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़कों से विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने बैट से वार कर उसकी जान ले ली।

तीन आरोपी हिरासत में, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और इलाके में कानून व्यवस्था बनी हुई है।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग गहरे आक्रोश में हैं।

यह भी देखे:-

INTER RYAN SKATING CHAMPIONSHIP AT RYAN GREATER NOIDA
राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2018: कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने जीता मैच
आई ई सी प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-3 में हुए रोमांचक मुकाबले
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हुआ समापन
AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 18 बच्चों ने पदक प्राप्त किए ....
ग्रेटर नोएडा का फिजियो क्रिकेट लीग का शुभारंभ
मदनलाल एकेडमी ने सोनेट को हरा एसएन दुबे क्रिकेट खिताब पर कब्जा किया
रोल बॉल व स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 में जिले के इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम
सुशासन दिवस व अटल शताब्दी जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 3 नवंबर को नोएडा में
मेरठ में आयोजित इंटर स्कूल रोलर स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में ग्रेनो के खिलाडियों ने जीते पदक
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन
क्रिकेटर शिवम मावी ने किया नोएडा का नाम रोशन , पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने किया सम्मानित
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में जोनल स्तरीय तीन दिवसीय डा0 अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20...
सावित्री बाई की छात्राओं को फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान