महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान

ग्रेटर नोएडा – महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा सेक्टर अल्फा-2 स्थित सामुदायिक भवन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़ों का पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कामगारों की बेटियों के साथ-साथ एक दिव्यांग युवती का भी विवाह कराया गया।

समारोह में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया गया, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें। इस पुनीत कार्य में शहर के विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति उत्थान मंडल की अध्यक्ष रूपा गुप्ता, अंजू पुंडीर, प्रियंका चौहान, मंजू गुप्ता, प्रतिभा झा, मंजू सिरोही, गीता मिश्रा, परमजीत कौर, गीता पुंडीर, पिंकी त्रिपाठी, विनीता सिंह, पूनम यादव सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस सामूहिक विवाह आयोजन ने समाज में सहयोग, समर्पण और सद्भावना का संदेश दिया, जहां जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कन्यादान कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने का अवसर मिला।

यह भी देखे:-

अवधेश अग्रवाल एक बार फिर आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग 2023 की स्वागत समिति के प्रेसिडेंट नामित
ईको टूरिज्म 2024-25 का ओखला पक्षी विहार में भव्य शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने किया बर्ड...
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. अभिषेक स्वामी का लेख- ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति’’
ग्रेटर नोएडा : डेल्टा-3 के साई अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा "श्री कृष्ण जन्मोत्सव"
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया दान उत्सव
ग्रेटर नोएडा में अब रोबोट करेगा सीवर की सफाई 
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Tokyo Olympics 2020 India Live : आज के मुक़ाबले, खिलाड़ी आजमाएंगे दांव
अंग्रेजी भाषा क्रियात्मक मिलन में कई स्कूल के बच्चे व शिक्षक हुए शामिल
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में छात्रों को बांटे गए टेबलेट,स्मार्टफोन
विदेश में बैठकर भारतीय नागरिकों के साथ साइबर अपराध करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
आईएएस रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर होने की खबर
Indian Racing Festival: Sourav Ganguly becomes owner of Kolkata Royal Tigers Racing Team
सपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे बनेगा 70 एकड़ जमीन पर ईको पार्क व वेटलैंड
उम्रदराज और युवाओं में बढ़ रहे हैं डिमेंशिया के मामले, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता