ग्रेटर नोएडा : डीएम और किसानों के बीच बैठक सफल , जानिए क्या हुआ फैसला

ग्रेटर नोएडा : ग्राम बोडाकी एवं हजरत पुर के किसानों के साथ डीएम आवास नोएडा पर तीसरी बार वार्ता हुई । प्रशासन ने वार्ता को सफल बताया बताया है । ज्ञातव्य हो कि बोड़ाकी एवं हजरत पुर गांव के ग्रामीणों द्वारा वहां से निकलने वाली 400 केवी विद्युत लाइन के निर्माण कार्य को रोकने के उद्देश्य से गांव के किसान हड़ताल पर बैठे हुए थे । विद्युत लाइन के कार्य को आरम्भ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के द्वारा किसानों के साथ निरंतर रूप से इस संबंध में वार्ता की जा रही थी । आज तीसरी बार किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम आवास पर आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई और यह निर्णय हुआ कि प्राधिकरण के द्वारा जो किसान अपनी भूमि को विक्रय नहीं करना चाहते हैं उन किसानों को एक अधिग्रहण करने की योजना का लाभ दिया जाए और इस सम्बन्धी एक पत्र किसानों को जारी कर दिया जाए। इस पर सभी किसानों द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई और प्राधिकरण के द्वारा पत्र मिलने के उपरांत विद्युत लाइन का कार्य आरंभ कराने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देश पर बोडाकी ग्राम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत तथा हजरत पुर गांव को उपजिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह के द्वारा गोद लेते हुए दोनों गांव के चहुमुखी विकास कराने का प्रयास किया जाएगा और वहां पर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नामित अधिकारियों के द्वारा गांव में कैंप लगाकर ग्रामीण जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा । दोनों गांव के स्कूलों के विकास के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा भी डीएम के निर्देश पर दोनों गांव को गोद लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। वहां पर कैंप आयोजित करते थे गरीब बच्चों के पढ़ाने की व्यवस्था एवं किसानों के बच्चों के पढ़ाने की व्यवस्था के संबंध में व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों का भी आव्हान किया जिन किसानों की जमीन उनके द्वारा अधिग्रहण की जा रही है संबंधित किसानों के साथ सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनको सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उनकी समस्याओं का हल निकाला जाए तथा विकास में किसानों का सहयोग प्राप्त किया जाए। आयोजित होने वाली वार्ता में किसान प्रतिनिधि मंडल की ओर से राजवीर सिंह सुनील भाटी संजय भाटी अजीत भाटी चरण सिंह तथा अन्य गांवों के किसानों द्वारा भाग लिया गया। अधिकारियों की ओर से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के एसीईओ के के सिंह ओएसडी लैंड निजामुद्दीन ए के सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

कॉर्पोरेट करियर की राह: जीएल बजाज में विशेषज्ञ सत्र में छात्रों को मिली सफलता की रणनीति
भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव "उमंग 2082" में चित्रकला, मेंहदी और समूह गान प्रतियोगिताओं ने बढ़ाई रौनक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एसबीआई के साथ किया एमओयू साईन, ऑनलाइन बोली के माध्यम से ...
पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
"रन फॉर फन": बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बढ़ाया उत्साह
कृषि निर्यात बढ़ाने को लेकर गौतम बुद्ध नगर में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ सेमीकंडक्टर अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्ट...
गीता सबके लिए सब काल में पुस्तक का हुआ विमोचन
आईआईएमटी में डांस थेरेपी , तनाव दूर करने के बताये गए उपाय
नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा रेडी टू मूव फ़्लैट लेने का मौका
हिंडन नदी को बचाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह करेंगे पद यात्रा
जी० डी० गोयंका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन 
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
ऑटो कोड की मदद से मिला सामान
नोएडा में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आगाज
13 दिसंबर को आएंगे अन्ना हज़ारे , करेंगे जनसभा