गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरा गिरफ्तार, देसी तमंचा और कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरे सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र इसरार खलीफा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन अशोक हॉस्पिटल के पास मिली, जहां से उसे दबोच लिया गया।

संगठित गिरोह से जुड़ा है आरोपी

थाना प्रभारी के अनुसार, सलमान एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जिसमें निशु, शादाब, रतन सिंह, साजिद सैफी, विजेंद्र और पवन जैसे अपराधी शामिल हैं। गिरोह के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में लूटपाट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पर भी कर चुके हैं फायरिंग

गिरफ्तार अपराधियों पर आरोप है कि पिछले दिनों इन्होंने पुलिस पार्टी पर भी जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

एसीटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पारदी गैंग के ईनामी बदमाश
एसटीएफ ने दबोचा 1 लाख का इनामी बदमाश, प्रधानी की रंजिश में हत्या का था आरोपी
ग्रेटर नोएडा-होटल पर पुलिस की छापेमारी, होटल व रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
16 साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो साल के मासूम की हत्या में था वांटेड, जानिए गुनाह ...
Elvish Yadav ने नशीले पदार्थ संग पकड़े जाने के आरोप को बताया बेबुनियाद, और क्या बोले , मेनका गांधी न...
ईनामी बावरिया पत्नी के साथ गिरफ्तार, लूट चोरी की चांदी बरामद, बैंक डकैती में था शामिल
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का एक ईनामी सदस्य गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
नोएडा किसान आंदोलन: पुलिस ने गिरफ्तार हुए 27 किसानों को किया रिहा
रिटायर्ड फौजी को घर में घुसकर मारी गोली
खनन माफिया का सहयोग करने पर बीकेयू (टिकैत गुट) के नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
अवैध खनन के खिलाफ जिला-पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए तीन पशु चोर
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित, यूपी एसटीएफ भी तलाश में जुटी, पुलिस की कई टीम दे रही ह...
दो रूपये के सिक्के की मदद से बदमाश लूट लेते थे ट्रेन