रीति-रिवाज के साथ 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह, बैंड-बाजे संग निकली बारात

ग्रेटर नोएडा। समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने अपनी 28वीं विवाह वर्षगांठ को यादगार बनाते हुए 21 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। यह भव्य आयोजन 14 फरवरी को डी-48, साइट-4 के पास संपन्न हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैंड-बाजे के साथ निकली शाही बारात
सुबह 10 बजे जय किशन खल भंडार, साइट-4 से बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकली। 7 बग्गियों में सवार 21 दूल्हों की यह शाही बारात जब विवाह स्थल पहुंची, तो वधू पक्ष की ओर से पूनम अग्रवाल ने सभी दूल्हों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

21 मंडपों में लिए सात फेरे
सभी जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। जयमाला के बाद 21 अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए गए। नवविवाहित जोड़ों को उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवियों की रही खास मौजूदगी
इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनोज सिंघल, पवन बंसल, कमल बंसल, मुकुल गोयल, रामावतार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कमल गुप्ता, मनजीत सिंह, सौरभ बंसल, रवि शर्मा, जी.पी. गोस्वामी, मोनू जेवर, विनय गोयल, कपिल गुप्ता, के.के. शर्मा, अमित गोयल, पवन गुप्ता, कुलदीप शर्मा, बजरंग गोयल, अरुण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनोज गोयल, राजेश भाटी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डी.के. गर्ग, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों ने इस पुनीत कार्य के लिए ओमप्रकाश अग्रवाल व उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लूट में  एसएचओ  ससपेंड 
चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी
निर्माणाधीन एयरपोर्ट की साइट के करीब गैस सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल
नोएडा -ग्रेटर नोएडा के बीच बहुत जल्द दौड़ेगी मेट्रो, ग्रेनो पहुंची कोच की पहली खेप
अवैध अड्डों से शराब न ख़रीदें, ले सकता है आपकी जान, प्रशासन ने फीडबैक के लिए जारी किया नम्बर
सनातन सभ्यता, भारत और राजनीति विषय पर राष्ट्रीयचिंतना की मासिक बैठक संपन्न
इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट ने एक भव्य समारोह में विदेशी खरीदारों, निर्यातकों और स्कूली बच्चों के साथ स...
फीस वृद्धि एंव मनमानी रोकने के लिए अभिभावकों को स्वंय आगे आना होगा : धीरेन्द्र सिंह
श्री विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च, भूमि पूजन संपन्न , "NCR का सबसे बेहतरीन कमर्शियल...
धूममानिकपुर अंडरबाईपास हादसों का स्थान बन गया: रूट डायवर्ट समस्या का समाधान जरूरी : जन आंदोलन
हैदराबाद में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा को ईटी टेक एक्स स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025–26
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेवकों और छात्रों के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
IIMT ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई "सर्वाइकल कैंसर: जागरूकता ही बचाव" पर विचार गोष्ठी
मामूली कहासुनी जारचा में दो पक्षों में चले लाठी डंडे , घायल