जनपद न्यायालय के बाहर नाले से उठ रही बदबू, अधिवक्ता और वादकारी परेशान: प्रशासन पर सवाल उठाते हुए एडवोकेट आदित्य भाटी ने की कार्रवाई की मांग

गौतमबुद्धनगर, 12 फरवरी 2025: गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय के गेट नंबर-3 के बाहर स्थित ड्रेन नाला पिछले कई दिनों से चौक पड़ा है, जिससे सड़कों पर बदबूदार पानी फैल गया है। इस नाले की दुर्गंध से रोजाना हजारों अधिवक्ता, पुलिसकर्मी, कोर्ट स्टाफ और वादकारी परेशान हो रहे हैं, लेकिन संबंधित प्राधिकरण की लापरवाही के चलते इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।

एडवोकेट आदित्य भाटी ने इस गंभीर मुद्दे पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा, “प्राधिकरण खुद अपने दफ्तरों को तो शानदार बनाए रखता है, लेकिन जनपद न्यायालय और जिले के अन्य प्रमुख मुख्यालयों की हालत दयनीय हो चुकी है। यह बेहद अफसोसजनक है कि अधिकारी अपने शानदार ऑफिसों में बैठकर मुफ्त का वेतन ले रहे हैं, लेकिन जनपद न्यायालय के आसपास की इस गंदगी और बदबू को नजरअंदाज कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह न केवल अधिवक्ताओं और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि इससे पूरे जिले और सरकार की छवि भी खराब हो रही है। बाहर से आने वाले लोग इस गंदगी को देखकर न्यायालय परिसर की ओर थू-थू कर रहे हैं। यह वर्क सर्कल के अधिकारियों के लिए शर्म की बात है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।”

अब कब सुधरेगी व्यवस्था?

एडवोकेट आदित्य भाटी ने प्रशासन से यह मांग की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो अधिवक्ता समुदाय को मजबूरन आवाज उठानी पड़ेगी और इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जा सकता है।”

यह स्थिति न केवल न्यायालय परिसर के उपयोगकर्ताओं के लिए असुविधा का कारण बन रही है, बल्कि इसका असर पूरे क्षेत्र की स्वच्छता और सुशासन पर भी पड़ रहा है। यह गंभीर मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर सवालिया निशान लगा रहा है।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले साल की अपेक्षा हादसों में आई कमी
खाई में गिरी रोडवेज की बस, एक की मौत दर्जन घायल
आत्महत्या करने जा रहे दंपति परिवार को पुलिस ने बचाई जान
कल का पंचांग, 28 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 का आगाज़
भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ आयोजन
PM Modi Leave Days: 9 साल में पीएम की कितनी छुट्टी?, जानकर रह जाएंगे दंग
कल का पंचांग, 28 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना RPS09/2025 का ड्रा शांतिपूर्वक संपन्न, कुल 54225 पात्र आवेदकों में स...
नोएडा एक्सटेंशन की उभरती कलाकारा निहारिका, पहला म्यूजिक एल्बम TWENTY 19 लॉन्च हुआ
नीमराना जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का अध्ययन: YEIDA ने विश्वस्तरीय निवेश मॉडल अपनाने की दिशा में बढ़ाय...
"अनेकता में एकात्मता" विषय पर राष्ट्रचिंतना की 35वीं गोष्ठी संपन्न
सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर-19: उमा पब्लिक स्कूल में प्री-क्वार्टर मुकाबलों की रोमांचक झलक
ग्रेटर नोएडा : सड़क हादसे में नाइजीरियन छात्र की मौत
लॉयड बिजनेस स्कूल और स्मार्टब्रिज का ऐतिहासिक सहयोग: छात्रों को मिलेगा उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और कर...
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य