भारत ने रचा इतिहास ,चौथी बार जीता ICC UNDER-19 WORLD CUP का ख़िताब

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के खिताब पर कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड के टौरंगा में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से हराकर चौथी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 216 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 38.5 ओवर में 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मनजोत कालरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं शुबमन गिल को पूरे टूर्नामेंट में 372 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जेसन सांघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 59 रनों तक उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि चौथे विकेट के लिए परम उप्पल और जोनाथन मेर्लो ने 75 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। स्पिनर अनुकूल राय ने परम उप्पल को 134 रनों पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उप्पल ने 58 गेंदों पर 34 रन बनाए, वहीं जोनाथन मेर्लो ने 102 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। 183 के स्कोर पर नाथन मैक्कस्वीनी के रूप में 5वां विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई। महज 33 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 216 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से ईशान पोरेल ने 30 रन देकर 2, शिवा सिंह ने 36 रन देकर 2, कमलेश नागरकोटी ने 41 रन देकर 2 और अनुकूल राय ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ 29 रन बनाकर विल सदरलैंड की गेंद पर आउट हुए, जबकि शुबमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मनजोत कालरा एक छोर पर टिके रहे और नाबाद 101 रनों की पारी खेली। हार्विक देसाई ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 47 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अविजित 89 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम ने 38.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

ऑस्ट्रेलिया: 216/9 ( जोनाथन मेर्लो 76, ईशान पोरेल 30/2)

भारत: 220/2 (मनजोत कालरा 101*, विल सदरलैंड 36/1)

यह भी देखे:-

मिसाल: इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह
ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का लगाया था आरोप
हरियाणा: राकेश टिकैत बुधवार को ममता बनर्जी से मिलेंगे, चुनाव आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा
अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
समसारा विद्यालय में न्यूज़ लेटर द पोस्ट का उद्घाटन
शारदा विश्वविद्यालय 27वीं आईईईई अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय संगोष्ठी होगा आयोजन
ज्यूरिख एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : डकैतों ने दम्पति की गला रेतकर की निर्मम हत्या , दो को किया घायल
उत्तराखंड की धरती फ़िर कांपी कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता,कहाँ हुए ज़्या...
मुख्यमंत्री योगी लेंगे मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय : राधामोहन सिंह
विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार से शुरू हो रही ब्रिक्‍स बैठक में शामिल होंगे,चीन के विदेश मंत्री से आ...
देश में कोरोना की तेज रफ्तार, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार
2047 तक हर मंडल को एक विश्वस्तरीय एयरपोर्ट देने का मुख्यमंत्री का संकल्प
जिला गौतम बुद्ध नगर में स्वीमिंग पूल बन्द करने के आदेश , बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फैसला
कोविड-19: कोरोना ने पांच माह के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 45 दिन में क्या होगी देश में स्थिति