भागीदारी साहित्य उत्सव ने वंचित वर्ग के उत्थान में छेड़ी नई राह, यूपी सरकार की पहल से बढ़ेगा सामाजिक समावेश

लखनऊ, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उत्थान के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समाज कल्याण विभाग और मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के सहयोग से लखनऊ में संपन्न हुए दो दिवसीय “भागीदारी साहित्य उत्सव” ने वंचित समाज के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्गों के अधिकारों, उनकी भागीदारी और समावेशी विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संगठनों के गणमान्यों ने भाग लिया और साहित्य, कला और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन पर मंथन किया।

उत्सव के दौरान “वंचित वर्ग की बुलंद आवाज” विषय पर आयोजित चर्चा ने समाज के वंचित तबके से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साहित्यकारों ने दलित साहित्य की प्रासंगिकता और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भागीदारी मॉडल की सराहना की। इसके अलावा, साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उपकरण मानते हुए कई पुस्तकों पर विमर्श हुआ।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सरकार की सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा, “डबल इंजन की सरकार समाज के हर वंचित वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उत्सव में जोश और रचनात्मकता का संचार किया। भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित नुक्कड़ नाटक ने आदिवासी समाज के संघर्ष और योगदान को उजागर किया, वहीं झुग्गी बस्तियों के युवाओं द्वारा आयोजित रैंप वॉक ने भी चर्चा का केंद्र बना।

इस कार्यक्रम ने साहित्य, शिक्षा और कला के माध्यम से वंचित वर्गों के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह प्रयास उत्तर प्रदेश को समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम साबित हुआ है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
गुलामी के युग में भी भक्ति और शक्ति से तुलसीदास ने जाग्रत रखी जनचेतनाः सीएम योगी
प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचे भूटान नरेश, सीएम योगी ने किया स्वागत
पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल की पेश ,आभूषण का भरा बैग लौटाया
उत्तर प्रदेश में 15 एसडीएम के तबादले
एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
दिव्यांगजनों की योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी पात्रों तक पहुंचेगी योगी सरकार
सीएम योगी का बच्चों के साथ प्यार-दुलार, आंबेडकर पार्क में पिकनिक मना रहे स्कूली बच्चों से मिले
इंडस्ट्रियल इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ने सचिव MSME से की मुलाकात, उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
महाकुम्भ 2025 में विदेशी सैलानियों का नया रुझान: सनातन धर्म और व्यवस्थाओं का अध्ययन
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती
ओलंपिक व पैरालंपिक गेम्स के पदक विजेताओं को सीएम योगी ने किया पुरस्कृत
रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं और सहयात्रियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: योगी सरकार लाई "बिजली बिल राहत योजना 2025", एकमुश्त भुगतान पर 100% सर...
ग्रामीणों की समस्याओ को जल्द समाधान करें प्रदेश सरकार: मनोज चौधरी
योगी सरकार की "पीएम सूर्य घर योजना" से यूपी बना सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य