दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, नोएडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और आभार व्यक्त किया
नोएडा, 08 फरवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज प्रचंड जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के बीच नाच-गाकर दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. महेश शर्मा और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई दी और इस जीत को पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जीत बताया।
इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “हम दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने बीजेपी की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली पर विश्वास जताया। यह जीत जनता की आकांक्षाओं की जीत है और बीजेपी दिल्ली को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राजधानी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, गिरिजा सिंह, सुन्दर सिंह राणा, चमन अवाना, मनीष शर्मा, गिरिश कोटनाला सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता इस खुशी में शामिल हुए और इस ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया।