दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मंडल मंत्री प्रिंस भारद्वाज ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित
8 फरवरी 2025, शनिवार | दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मंडल मंत्री प्रिंस भारद्वाज के कैंप कार्यालय पुरानी अनाज मंडी में उत्साह का माहौल था। कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की गई और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रिंस भारद्वाज ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व जीत और आशीर्वाद के लिए देवतुल्य जनता एवं सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई है, और साथ ही मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।”
कार्यक्रम में विकास शर्मा सभासद, गयाना शर्मा, ठाकुर मुकेश सिंह, कुक्की योगेश, दीपक, सचिन, रंजीत सैनी समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
