उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किसान मेला का उद्घाटन और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में अहम बयान

महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की शुरुआत और “लोकल फॉर वोकल” पर जोर

पौड़ी गढ़वाल, 6 फरवरी। उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने महंत अवेद्यनाथ जी महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड की कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने “लोकल फॉर वोकल” अभियान पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे, तो हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और तेजी से बढ़ सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के कृषि विश्वविद्यालय का भी विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय हरित क्रांति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने राज्य में कृषि, जल संरक्षण और बागवानी के क्षेत्र में और अधिक प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया।

सीएम योगी ने स्थानीय किसानों से अपील की कि वे अपनी पारंपरिक कृषि विधियों को अपनाते हुए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें और उत्तराखंड को खुशहाल बनाएँ। साथ ही, उन्होंने बकरी पालन और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने की दिशा में भी सुझाव दिए।

योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की शुरुआत का ऐलान किया और कहा कि जल संरक्षण, शिक्षा, और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं को अमल में ला रही है।

यह भी देखे:-

जानिए, सीएम योगी के इस बड़े निर्णय से ग्रेनो, नोएडा ,यमुना प्राधिकरण में मचा हड़कंप
सीएम योगी की अनोखी पहल, अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
प्रियंका गांधी का बड़ा एक्शन, भंग की जिला कमेटियां
जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी से युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार बना रही 'रेडी टू वर्क' फोर्स, इले...
उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग के निवेश के अवसर बढ़े, चंडीगढ़ में हुआ रोडशो
15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं 'योग सप्ताह': मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इंडस्ट्रियल इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ने सचिव MSME से की मुलाकात, उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
मां ने लगाई मासूम के जीवन की गुहार, सीएम योगी ने तत्काल करवाई इलाज की व्यवस्था
योगी सरकार के 8 साल: "सर्वोत्तम प्रदेश" के साथ "हरित प्रदेश" भी बना यूपी
महाकुम्भ में आग लगने की घटना टाली, योगी सरकार की तैयारियों ने निभाई अहम भूमिका
ज्योतिषार्चाय पं. मूर्तिराम आनन्द वर्धन नौटियाल वेद प्रतिभा व वेद सम्मान से सम्मानित
 उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार को नई गति: "निवेश मित्र" पोर्टल बना सुगमता का प्रतीक
कुपोषण के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगी पोषण इकाई, 273.50 करोड़ रुपये मंजूर
महाकुंभ 2025: अखाड़ों को आवंटित हुई भूमि, कुंभ क्षेत्र में साधु संतों की छावनी बसाने की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले, कई कप्तान इधर से उधर
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया उत्तर प्रदेश  के इन 5 शहरों में कंप्लीट लॉकडाउन