नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश

मुज़फ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में आज पुलिस और नोएडा एसटीएफ की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मार गिराया। मुठभेड़ में ढेर हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश (इंद्रपाल) गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला था।

मीरापुर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर को एसटीएफ को बदमाशों की सूचना मिली थी। एसटीएफ की टीम ने मीरापुर थाना पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस व एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इनामी बदमाश के खिलाफ लूट और हत्या के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।

उधर, मेरठ पुलिस ने भी आज को मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 15 हजार के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबोचे गए बदमाश के खिलाफ 20-25 मुकदमे दर्ज है। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।

गौरतलब है कि शामली में बुधवार को तीन मुठभेड़ों में 20 हजार के इनामी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं बृहस्पतिवार को बागपत में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में तीन 15-15 हजार के इनामी बदमाशों को दबोचा गया था।

यह भी देखे:-

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
चिटहैरा नहर पर पुलिस मुठभेड़: ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
अज्ञात शव के पहचान की अपील
सेक्टर 58 पुलिस ने किया गैंगस्टर में वांटेड दो बदमाशों को गिरफ्तार
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रह चूका है हिस्ट्रीशीटर, पांच पर मुकदमा दर्ज
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार
महंगे शौख पूरा करने के लिए 10 वीं व 12 वीं के छात्र ने ऐसा रास्ता अपनाया पहुँच गए हवालात, पढ़ें
एनटीपीसी परिसर में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला
सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज
नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रणदीप भाटी गैंग का गैंगस्टर सदस्य गिरफ्तार , अवैध शस्त्र बरामद
मुंशी को पीट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगी का पर्दाफाश: करोडों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रणदीप भाटी के शार्प शूटर की करोड़ों की संपत्ति जब्त
सैनी सभा जिला इकाई का गठन, पवन सैनी बने जिलाध्यक्ष