ग्रेटर नोएडा में गूंजे भजन, एक शाम बालाजी के नाम संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर

ग्रेटर नोएडा। बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में “एक शाम बालाजी के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम द रॉयल हैबिटेट, तिवोली सिटी पार्क में आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। खास तौर पर मुंबई से आए स्वर सम्राट अंब्रीश मिश्रा ने अपनी मधुर भजनों से संध्या को और भी भावनात्मक बना दिया।

समिति के संस्थापक संयोजक सतेंद्र राघव ने कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री बालाजी मानव सेवा समिति 2012 से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत है। समिति गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए संस्कार पाठशाला, वस्त्र वितरण, स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण, स्वास्थ्य शिविर, खेल-कूद, संगीत एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

समिति ने अपने उद्देश्य के तहत ग्रेटर नोएडा में भव्य सनातन धाम मंदिर निर्माण की योजना बनाई है, जिसके लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मेंहदीपुर बालाजी महाराज की कृपा से इस धार्मिक परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्ति जैसे विक्रम अग्रवाल, राजेश गौतम, विशाल दुबे और पत्रकार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस भव्य आयोजन से श्रद्धालु भावविभोर हो गए, और उनके मन में सनातन संस्कृति और भक्ति की विशेष अनुभूति बनी रही।

यह भी देखे:-

संजय भाटी बने भारतीय किसान यूनियन भानु के ग्रेनो उपाध्यक्ष
जल प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आईटी सिटी में बड़ा कदम
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
फ़ौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की गर्मी ने ली जान
अगले तीन साल में चलेंगी 400 वन्दे भारत रेल - आरटीआई , 60 स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण , समाजसेवी रंज...
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2026 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जीआईएमएस को वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) योजना के तहत मिली ई-जर्नल्स तक पहुंच, डॉ. अपराजिता पंवार...
लखनऊ की तर्ज पर ग्रेनो में भी बन सकता है लुलू ग्रुप का मॉल
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
दादरी प्रकरण पर विपक्षी पार्टियां सेंक रही हैं रोटियां : ठाकुर धीरज सिंह प्रदेश अध्यक्ष, राजपूत उत्थ...
Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल
उधमशीलता जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं मुहूर्त
पायथन की शक्ति से सजे साइबर सुरक्षा के गुर — शारदा यूनिवर्सिटी में 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
मकनपुर खादर में कोरोना जांच शिविर कैम्प में 85 ग्रामीणों हुई जांच