कल्चर कुम्भ में महाकुम्भ की दिव्यता और भव्यता ने मोहा मन, सफाई व्यवस्था की भी हुई सराहना

प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 की आध्यात्मिक आभा को दर्शाने वाले दो दिवसीय “कल्चर कुम्भ” का भव्य आयोजन परमार्थ निकेतन द्वारा अरैल घाट स्थित परमार्थ कैंप, सेक्टर 23 में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जहां महाकुम्भ की दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

महाकुम्भ की तैयारियों के बारे में नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि इसकी तैयारियां दो साल पहले शुरू हो चुकी थीं। अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और प्रतिदिन सवा करोड़ से अधिक लोग महाकुम्भ में आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए 14,400 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें से 75% राशि इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर खर्च की गई है।

सुविधाओं की बात करें तो महाकुम्भ में इस बार 500 नई सड़कों का निर्माण किया गया है, साथ ही कई रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण हुआ है। सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, इस बार 1 लाख टॉयलेट्स बनाए गए हैं, जो पिछले कुम्भ से दोगुने हैं। इसके अलावा, 15,000 सफाईकर्मी 24 घंटे सफाई व्यवस्था में तैनात हैं, जिससे कुंभ नगरी पूरी तरह स्वच्छ बनी रहती है।

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती, ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नायक, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, लेखक शांतनु गुप्ता और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने महाकुम्भ की भव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की, और इसे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का अद्वितीय संगम बताया।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव , 15 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति
कल का पंचांग 30 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दीपोत्सव 2024: अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप
फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट सिस्टम बनाएगी AKTU में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 5,000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
कल का पंचांग, 30 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 22 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जीएनआईओटी ने कोरोना काल मे दो नए संस्थान की शुरुआत 
AKTU: विश्वविद्यालय में एमओयू की समीक्षा, छात्रों को मिलेगा ज्यादा रोजगार अवसर
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
उत्तर प्रदेश : दो सगे भाई समेत तीन की मौत
महाकुम्भ में सनातन धर्म का विराट दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार
उत्तरप्रदेश कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए
ग्राम अनंगपुर, जिला फरीदाबाद मे बड़ी हथिया नारायण पर्वत पर बाबा मोहन राम हुए विराजमान
कल का पंचांग व राशि फल, 15 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 1 नवंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त