जिम्स ने टीबी उन्मूलन के लिए उठाए ठोस कदम, 100 दिन के अभियान पर संगोष्ठी आयोजित

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। संस्थान ने “टीबी का उपचार एवं देखभाल: 100 दिन का अभियान” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने टीबी उन्मूलन में योगदान देने के तरीकों पर चर्चा की।

संगोष्ठी का आयोजन संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, और इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की परामर्शदाता डा. सुलग्ना नायक और जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.पी. सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। डा. सुलग्ना नायक ने कहा, “टीबी नियंत्रण के लिए वैश्विक स्तर पर कई योजनाएं चल रही हैं, जिनसे टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है।”

इस अवसर पर डा. गुप्ता ने बताया कि जिम्स संस्थान अब ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (MDR-TB) की जांच की सुविधा भी प्रदान कर रहा है, जिससे पहले मरीजों को जांच के लिए आगरा भेजना पड़ता था।

संस्थान ने टीबी उन्मूलन के मिशन में सरकार के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। उ.प्र. स्टेट टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष डा. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिम्स ने ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव को गोद लिया है, जहां नियमित रूप से जांच कर टीबी संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है।

टीबी विभाग की अध्यक्ष डा. रश्मि उपाध्याय ने बताया कि संस्थान में सभी प्रकार की टीबी का उपचार किया जा रहा है और MDR-TB के लिए एक अलग वार्ड भी बनाया गया है। साथ ही, नर्सिंग छात्रों ने टीबी उन्मूलन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की।

कार्यक्रम में संस्थान के अन्य चिकित्सक एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में, डा. सुप्रकाश मंडल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

जेवर में विधायक जन सेवा केंद्र का शुभारम्भ , 50 गांव के फरियादी दर्ज करा सकेंगे शिकायत : धीरेन्द्र ...
12 सितंबर को मनाई जायेगी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जंयती
LIET में सेमिनार: प्रो. वरुण दत्त ने दी नैतिकता और भावनात्मक संलग्नता पर तकनीकी दृष्टिकोण
मास्क ना लगाने वाले लोगों के खिलाफ दनकौर पुलिस ने दिखाई सख्ती, 40 लोगो के काटे चालान
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया
यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड फुटफॉल, MSME सत्र और भारत-रूस व्यापार संवाद ने बटोरी सुर्खियाँ
मोदी को प्रचंड बहुमत , जेवर में निकला विजय जुलुस
जीएल बजाज संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “हाउ टू अप्रोच कॉल फॉर एप्लिकेशंस” विषय पर विशेषज्ञ सत्...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 158404 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भट्टा  पारसौल के किसानों ने सीएम योगी से की मुलाकात , किया...
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
जहांगीरपुर कस्बे में निकाली मां काली की शोभयात्रा
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में संविधान दिवस का भव्य आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने पेश किए ...