GL बजाज का बड़ा कदम: भ्रष्टाचार मामले में निदेशक निलंबित, पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

ग्रेटर नोएडा। नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (NAAC) की ग्रेडिंग प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने कई शिक्षाविदों और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें GL बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. मानस कुमार मिश्रा भी शामिल हैं। इस मामले में संस्थान ने अपनी पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए डॉ. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संस्थान ने अपने स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया है कि GL बजाज का इस घोटाले से कोई संबंध नहीं है। जीएल बजाज के वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल ने एक पेज कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि वह हमेशा उच्च नैतिक मानकों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इसीलिए प्रशासनिक सुचारूता बनाए रखने के लिए प्रोफेसर आर.के. मिश्रा को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई ने हाल ही में NAAC ग्रेडिंग प्रक्रिया में घूस लेने और अनियमितताओं को लेकर जांच के बाद कार्रवाई की थी। इस मामले में NAAC की निरीक्षण समिति के अध्यक्ष और JNU के प्रोफेसर राजीव सिजारिया, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के डीन डी. गोपाल, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के डीन राजेश सिंह पवार, दावणगेरे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गायत्री देवराज, संबलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बुलु महाराणा और केएलईएफ के कुलपति सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संस्थान ने की अफवाहों से बचने की अपील

GL बजाज प्रबंधन ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि संस्थान की छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। संस्थान ने यह भी कहा कि वह नैतिक प्रशासन और शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

इस घटनाक्रम ने शिक्षा जगत में पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी देखे:-

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
जीएनआईओटी  में  ओरिएंटेशन प्रोग्राम "आरब्ध  -2021" के तीसरे दिन “न्यूरो लिंगविस्टिक  प्रोग्रामिंग वर...
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
मुआवजा राशि लेने के लिए किसानों को 20 जून तक का समय
सीईओ ने ठंड को देखते हुए और जगहों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश
यह इत्र सबसे महँगा - अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
रोटरी क्लब ग्रेनो ने मनाया तीज महोत्सव
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
स्काईलाईन मे डाॅ एपीजे अबदुल कलाम टैक फेस्ट -2019 का समापन
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना
जनपद गौतमबुद्ध नगर में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव का मतदान, जानिए कितना प्रतिशत हुआ
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी "रू-बा-रू 2025" का भव्य आयोजन
पेड़ लगाओ, बच्चों को पर्यावरण प्रहरी बनाओ अभियान जारी
दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा, युवक की हत्या – पुरानी रंजिश में सनसनीखेज वारदात, CC...
किसानों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने खोला राहत का पिटारा
ग्राम मकौड़ा में रालोद नेता निशान्त भाटी के निवास पर ग्रामीणों ने एनडीए की जीत पर मनाया जश्न