आठ साल पुरानी मांग हुई पूरी , फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न, कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय की दूरी होगी कम

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय और कलेक्ट्रेट के बीच फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। सोमवार को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला जज अवनीश सक्सेना, जिला अध्यक्ष फैमिली कोर्ट बुद्धि राजा सागर, अपर जिला जज (पॉक्सो प्रथम) विकास नागर, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत, रोजाना 30 हजार लोगों को होगा फायदा

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि यह मांग पिछले आठ वर्षों से उठाई जा रही थी। जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालयों में रोजाना 30 हजार से अधिक लोग आते हैं, जिन्हें सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती थीं, जिससे अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को असुविधा होती थी। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

बार एसोसिएशन ने जताया आभार

भूमि पूजन समारोह में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं और बुके देकर स्वागत किया। विशेष रूप से जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया।

अधिवक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल भाटी, सचिव हेमंत शर्मा, अजीत नागर एडवोकेट (सचिव), कालूराम चौधरी, ब्रह्मजीत भाटी, नीरज शर्मा, चरणजीत नागर, के के सिंह, देवी शरण शर्मा, अजीत भाटी, सुंदर भाटी, चरणसिंह भाटी, राजीव तोंगड़, अतुल शर्मा, सरदार बंसल, अनिल भाटी, जितेंद्र भाटी, के के भाटी, नीरज भाटी, विशाल नागर, पवन भाटी, अरुण नागर, मुकेश कर्दम, सोरन वर्मा, गजेंद्र चौहान, लक्की चंद, सुशील शर्मा, महेश गुप्ता, कपिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, तनिष्क चंदेला, मयंक शर्मा, रिजवान, ज्योति भाटी, अर्चना सिंह, चीनू सागर समेत सैकड़ों अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय के बीच की दूरी सिर्फ कुछ मिनटों की रह जाएगी, जिससे अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों से मिले डीएम मनीष कुमार वर्मा, किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण ...
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सेक्टर डेल्टा-2 में सीवर संकट गहराया, आरडब्ल्यूए ने दी आंदोलन की चेतावनी
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अडानी समूह विकसित करेगा लॉजिस्टिक हब , बनी सहमती
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
PM Modi Biden Meet : बाइडन ने किया मोदी का स्वागत, जानें किन मुद्दों पर क्‍या बात हुई
सुरेंद्र नागर सियासी खेलों के महारथी तो नहीं !
सड़क हादसे में महिला की मौत
ग्रेटर नोएडा : रिटायर अधिकारी को लिफ्ट देने कर बहाने लूटा
किसान संघर्ष मोर्चा की पुलिस कमिश्नर से वार्ता में बनी सहमति, 25 सितंबर की महापंचायत स्थगित
बुआजी करें अब आराम- चंद्रशेखर, भीम आर्मी प्रमुख ने मायावती को दी सलाह
स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न : डीएम बी.एन. सिंह
रन फॉर जी 20 में जमकर दौड़े शहरवासी पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों के साथ लगाई दौड़, लखनऊ में सीएम य...
गुरुकुल में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कौशल जी महाराज की रामकथा