शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कोरस फेस्ट का भव्य समापन, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने मचाया धमाल

ग्रेटर नोएडा, 3 फरवरी 2025 – शारदा विश्वविद्यालय के नॉलेज पार्क स्थित कैंपस में तीन दिवसीय एनुअल फेस्ट “कोरस” का शानदार समापन हुआ। इस साल का फेस्ट “कार्निवल ऑफ कलर्स” थीम के साथ आयोजित हुआ, जो सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि का जश्न मनाता है। फेस्ट का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की शानदार प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपने लोकप्रिय गानों से समां बांध दिया और वहां मौजूद छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। डीजे और म्यूजिकल नाइट के साथ ही बॉलीवुड सिंगर जुबिन ने अपने हिट गाने “दिल गलती कर बैठा है,” “मेरी जिंदगी है तू,” “बरसात की धुन” और “तुम कितना चाहें” से कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया।

फेस्ट का प्रमुख आकर्षण “ग्लोबल विलेज” कार्यक्रम था, जिसमें भूटान, म्यांमार, नेपाल और अफ्रीकी देशों समेत कुल 28 देशों के छात्रों ने अपने देश के पारंपरिक व्यंजन पेश किए। इस दौरान कई देशों के राजनयिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

शारदा विश्वविद्यालय के पीआर डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस फेस्ट में 20 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बहस, फैशन शो, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैप वॉर, ओपन माइक शो, और ग्रुप डांस जैसी गतिविधियां शामिल थीं। 70 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्तियों, संकाय सदस्य और प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रसिद्ध कथक कलाकार विदुषी मालती श्याम ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। समापन समारोह में प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है और वे अपने साथियों के साथ संवाद कर अनमोल अनुभव प्राप्त करते हैं।

यह फेस्ट न केवल छात्रों के बीच सहयोग और समृद्ध सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर बना, बल्कि शारदा विश्वविद्यालय के शैक्षिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी और समृद्ध किया।

यह भी देखे:-

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में यूकेजी छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
शारदा विश्वविद्यालय में दांतों की नसों को संरक्षित रखने पर कार्यशाला का आयोजन
कृषि कानून के विरोध में अकाली दल का काला दिवस, बैरिकेडिंग  और रूट डायवर्जन के चलते इलाकों में लगा ज...
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
दो अक्टूबर तक ग्रेनो में बन जाएंगे 30 सार्वजनिक शौचालय
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
जहांगीरपुर में नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन
जेवर एयरपोर्ट विस्थापन नीति में बदलाव नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन: राकेश टिकैत
दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अमरीश चौहान ने समाज सेवा का संकल्प दोहराया
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने महिला दिवस पर किया जागरुक
ग्रेटर नोएडा में कार्निवाल कल 25 जनवरी से, स्मार्ट एंड हैप्पी होगी थीम, जानिए कार्यक्रम की डिटेल्स
जिला जेल में सप्त दिवसीय योग शिविर , बंदियों को बताया गया  योग आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है
आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा पहुंचे डीजीपी ओ.पी सिंह
किसान आंदोलन : किसानों से मिलने जा रहे सांसदो को रोका
VB-G-RAM-G अभियान के तहत ग्राम महावड़ में कृषक-मजदूर चौपाल, रोजगार और आजीविका पर हुआ संवाद
क्रिश बायोमेडिकल्स बना पहला कदम बढ़ाने वाला, यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क में शुरू किया वि...