नोएडा फेज 3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, अवैध हथियार और चोरी की कार बरामद
नोएडा: थाना फेस-3 पुलिस ने आज सुबह गढ़ी गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार व्यक्ति ने पुलिस के आदेश को नकारते हुए तेजी से भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस से घिरते देख पर्थला की तरफ सर्विस रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने का प्रयास किया और फिर सामने से पुलिस टीम को आता देख उन्होंने फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आजाद उर्फ अनुम बैंसला (19 वर्ष), निवासी मामूरा, सेक्टर-66, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी हितेश उर्फ मोनू (26 वर्ष) निवासी मामूरा, सेक्टर-66 को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी:
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, 02 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस और एक बलेनो कार बिना नंबर प्लेट की बरामदगी की है।
अपराधिक इतिहास:
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है।
आजाद उर्फ अनुम बैंसला के खिलाफ:
1. मु0अ0सं0 0412/2023, धारा 1/2/25/9 आयुध अधिनियम व 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना फेस-3।
2. मु0अ0सं0 387/2023, धारा 285/427 भादवि, थाना फेस-3।
3. मु0अ0सं0 41/2025, धारा 109/191(3)/3 बीएनएस, थाना फेस-3।
हितेश उर्फ मोनू के खिलाफ:
1. मु0अ0सं0 41/2025, धारा 109/191(3)/3 बीएनएस, थाना फेस-3।
घायल अभियुक्त का उपचार:
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से आगे की पूछताछ की जा रही है।
