पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, लूटी हुई 5 मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से विकास उर्फ गुल्लू नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके पास से पुलिस ने लूटी हुई पांच मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

कई जगहों से लूटे गए मोबाइल फोन बरामद

अपर पुलिस उपायुक्त जोन-1 सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम बीती रात चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध बदमाशों को देखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेर लिया। पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विकास उर्फ गुल्लू के पैर में गोली लगी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ गुल्लू (20) जनपद इटावा का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर 22, नोएडा में रह रहा था। उसके साथी विजय (19) पुत्र रमेश ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आईं और लूट की वारदातें

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने कई जगहों से मोबाइल फोन लूटने की स्वीकारोक्ति की। पुलिस ने उनके पास से मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई में इन शातिर लुटेरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी देखे:-

बिजली चोरी पकड़ने गई एनपीसीएल टीम पर हमला, चोटिल कर्मचारी
मूंजखेड़ा डकैती कांड के  आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिरफ्त्तार 
ग्रेटर नोएडा में यूपी एसटीएफ ने दबोचा 1 लाख का इनामी बदमाश, बिहार पुलिस हिरासत से हुआ था फरार, हत्या...
हथियार की नोंक पर छात्र से लूट, विरोध करने पर मारपीट
20 लाख की मांग पूरी न होने पर सोशल मीडिया पर फोटो किये वायरल
एसटीएफ के हत्थे चढ़े वांटेड ईनामी बावरिया डकैत
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या, तीन ईनामी गिरफ्तार
राहुल सचान बने राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संयुक्त किसान मजदूर संगठन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी पति, शक में पत्नी को मौत के घाट उतारा
नॉलेज पार्क पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 15 चोरी के फोन बरामद
मामूली कहासुनी में युवक को गोली मारी
मतदाताओं को रिझाने के लिए मंगाई गई अवैध शराब पकड़ी
बीमा के करोड़ों की रकम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश , पढ़ें पूरी खबर
दो गंजा तस्कर गिरफ्तार
शाहबेरी में अवैध ईमारत खड़ा करने वाले बिल्डरों पर लगेगी रासुका
गौतमबुद्ध नगर : गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर