कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने मोदी सरकार के बजट को बताया खोखला, कहा – “किसान और आम आदमी के लिए कुछ नहीं”

मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर कांग्रेस का वार – ‘यह बजट सरकार को बचाने के लिए, ना किसान, ना आम आदमी, ना नौकरी पेशा वर्ग के लिए कुछ’

ग्रेटर नोएडा, 1 फरवरी, 2025 – जिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से खोखला और झूठे वादों का पिटारा बताया। जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में यह पहला बजट है और कांग्रेस इसे सरकार को बचाने के लिए पेश किया गया बजट मानती है।

दीपक भाटी ने आरोप लगाया कि इस बजट में न तो किसानों के लिए कुछ है, न आम आदमी के लिए, और न ही नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई राहत है। उन्होंने कहा, “यह बजट सिर्फ दिखावे और झूठे वादों से भरा हुआ है। इसमें जिन बातों और घोषणाओं का जिक्र किया गया है, वे धरातल पर कभी उतरने वाली नहीं हैं, और ना ही आम आदमी को इसका कोई फायदा होने वाला है।”

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से यह भी कहा कि अब सपनों से बाहर निकल कर देश की गर्त में जाती अर्थव्यवस्था और आम आदमी की घटती आमदनी पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, “मोदी जी, अब वक्त आ गया है कि आप खुद को जमीनी हकीकत से जोड़ें और आम आदमी के संघर्ष को समझें।”

कांग्रेस ने इस बजट को आम जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम करार दिया और इसे एक छलावा बताया।

यह भी देखे:-

आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
विपक्षी नेताओं को बदनाम और डरने के लिए नरेंद्र मोदी कर रहे हैं केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग ...
सपा का होली मिलन समारोह: रंगों के साथ गूंजे सियासी सुर, भाजपा पर जमकर हमला
विकास कार्य को लेकर विधायक तेजपाल नागर ने की मुख्य सचिव से की मुलाक़ात
बनारस के सम्पूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" भारत को बनाएगा विकास की धुरी: विधायक धीरेंद्र सिंह
बृजपाल राठी (प्रधान) भाजपा में हुए शामिल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में हुए शामिल
बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेंदर डाढ़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी बने जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता फिर नोएडा महानगर अध्यक्ष बने
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
राष्ट्रपति चुने जाने पर रामनाथ कोविंद को भाजपा गौतमबुद्धनगर की टीम ने दी बधाई
बसपा शासनकाल हुए विकास कार्यों की हो उच्च स्तरीय जांच: श्याम सिंह भाटी
लखीमपुर हिंसा : आज राष्ट्रपति कोविन्द से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे श...
इंडि गठबंधन को तगड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, आप नेता संजय चेची ने थामा भाजपा का...
गौतमबुद्ध नगर पहुंची भाजपा की आशीर्वाद यात्रा