बीटा-2 पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो हाइवे पर स्थित ग्रिल और लोहे के पाइप काटकर चोरी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 ग्रिल लोहा, 53 ग्रिल पाइप, 40 कटिंग लोहा पाइप और चोरी करने में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों के नाम जीतू (पुत्र मनीराम), तोता (पुत्र लेखराज) और गौरव (पुत्र महेन्द्र) हैं, जो सभी ग्राम चौरोली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं।
🔹 अपराध का तरीका
पुलिस के अनुसार, यह आरोपी रात के समय ईको वैन से हाइवे पर पहुंचते थे और हाइवे की ग्रिल और लोहे के पाइप काटकर उन्हें झाड़ियों में छिपा देते थे। फिर मौका मिलने पर वे चोरी किए गए सामान को ईको कार में लादकर कबाड़ियों को बेचने के लिए भेज देते थे। यह गिरोह ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों पर करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
🔹 बरामद की गई सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 28 ग्रिल लोहा, 53 ग्रिल पाइप, 40 कटिंग लोहा पाइप, और चोरी में प्रयुक्त 2 हथौड़े, 5 रिंच व पाना, 12 ब्लेड लोहा, 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। साथ ही, घटना में प्रयुक्त ईको वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 ई.सी 1771) भी पुलिस ने जब्त की है।
🔹 अभियुक्तों पर दर्ज किया गया मामला
अपराधियों के खिलाफ मु0अ0सं0 47/2025, धारा 317(5) बी.एन.एस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🔹 पुलिस की कार्रवाई से इलाके में सुकून
इस गिरफ्तारी से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि इलाके में बढ़ती चोरियों पर नियंत्रण पाया जाएगा और अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाकर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा।
