हुनर से आत्मनिर्भरता तक: ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर शुरू
महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल, घर बैठे सीखें और कमाएं
ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, उत्तर प्रदेश का पहला हुनर स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा में शुरू हो गया है। यह केंद्र हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की पूर्व स्टूडेंट पूनम गुप्ता के सहयोग से उनके बुटीक चाहत फैशन स्टाइल मेकओवर पर खोला गया है।
हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की संस्थापक निष्ठा योगेश ने छह वर्ष पूर्व इस पहल की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस कड़ी में स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर को अल्फा कमर्शियल बेल्ट 1, ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है, जो महिलाओं को जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
घर बैठे सीखें, हुनर बढ़ाएं और कमाएं
हुनर की कोलाबोरेशन मैनेजर विजिया दुबे ने बताया कि इस पहल से फैशन, फूड और ब्यूटी के क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक 50,000 से अधिक महिलाएं इन कोर्सेस को पूरा कर चुकी हैं और कई ने अपना व्यवसाय भी शुरू किया है। महिलाओं को गवर्नमेंट सर्टिफाइड 55 से अधिक कोर्सेस उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें हुनर ऑनलाइन कोर्सेस ऐप के जरिए किया जा सकता है।
कम लागत, अधिक फायदा
हुनर ऑनलाइन कोर्सेस अन्य संस्थानों की तुलना में कम लागत में बेहतर प्रशिक्षण दे रहा है।
तीन महीने का कोर्स मात्र ₹3,000 में
छह महीने का कोर्स ₹10,000 में उपलब्ध है
इन कोर्सेस को पूरा करने के बाद महिलाएं घर बैठे ही ₹60,000 से ₹1 लाख तक की मासिक कमाई कर रही हैं।
नीता लुल्ला और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी जुड़ीं
हुनर ऑनलाइन कोर्सेस की सफलता को देखते हुए इसमें फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसी जानी-मानी हस्तियां भी जुड़ चुकी हैं।
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ यह स्टूडेंट कनेक्ट सेंटर महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।
