मौनी अमावस्या पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम योगी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

अयोध्या, 29 जनवरी। मौनी अमावस्या के दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में मौन रहकर श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया, इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि देर शाम तक राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। पिछले 72 घंटों में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं और वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहेगा।

प्रयागराज महाकुम्भ की भीड़ अब अयोध्या की तरफ बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही इस स्थिति के लिए तैयारियां करवा दी थीं, जिसके परिणामस्वरूप श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर लौट रहे हैं।

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर जुटी सबसे ज्यादा भीड़
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई और फिर सीधे राम मंदिर और हनुमानगढ़ी की ओर रुख किया। इन दोनों स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ी।

व्यापारियों को हुआ फायदा
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बाद व्यापार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लड्डू प्रसाद से लेकर होटल और होम स्टे कारोबारियों को भी मुनाफा हो रहा है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्वास्थ्य सेवाओं को भी चौबीसों घंटे चालू किया गया है। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है और 13 स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।

30,000 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम
अयोध्या में ठहरने के लिए 30,000 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दिन और रात लगातार भ्रमण किया है।

नेपाल की सांसद ने की मोदी और योगी की तारीफ
नेपाल की सांसद विनीता कठायत ने महाकुम्भ में स्नान करने के बाद राम लला का दर्शन किया और पीएम मोदी व सीएम योगी को उनके उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नेपाल और भारत के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बात करने की इच्छा भी जताई।

यह भी देखे:-

हर परिवार के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी परिवार आईडी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ को एआई सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 1028 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
चिकित्सा शोध में एकेटीयू और डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान की बड़ी पहल, नई तकनीकों से आसान होगा इलाज
भूपेंद्र सिंह चौधरी को मिली यूपी भाजपा की कमान , बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार मे...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की डिजिटल क्रांति और आर्थिक प्रगति पर जताया गर्व
कांग्रेस की किसान यात्रा: उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाली जाएगी यात्रा
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार दिया कहा- ...
राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह अपनी एकात्मता व पहचान को खो देता हैः मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
यू.पी. रेरा की पहल: शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में भ्रम दूर, फॉर्म "एम" और "एन" का अंतर अब होगा स...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन
उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीच्यूट: मुख्यमंत्री
18 से ऊपर के युवाओं के मुफ्त टीकाकरण अभियान का सांसद प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश पुलिस में आईपीएस अधिकारीयों के तबादले
एकेटीयू में मनायी गयी गांधी जयंती
15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं 'योग सप्ताह': मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ