महाकुंभ 2025: 144 साल बाद बन रहा त्रिवेणी योग, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से मिलेगा विशेष पुण्य

प्रयागराज, 28 जनवरी महाकुंभ 2025 के प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या का अमृत स्नान 29 जनवरी, बुधवार को होगा। इस वर्ष विशेष रूप से 144 वर्षों बाद अद्भुत त्रिवेणी योग बन रहा है, जो समुद्र मंथन के योग के समान माना जा रहा है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार, इस योग में त्रिवेणी संगम में स्नान करने से सहस्त्र वाजपेय यज्ञ और सौ अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। यह योग मंगलवार अपराह्न 2.35 से 8 फरवरी प्रातः 7.25 बजे तक रहेगा।

विशिष्ट संयोग और पुण्य के अवसर
पंचांग के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि 28 जनवरी को सांयकाल 7:32 बजे से शुरू होकर 29 जनवरी को शाम 6:05 बजे तक रहेगी। इस दौरान मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध का एक साथ होना, और बृहस्पति का नवम दृष्टि में होना, त्रिवेणी योग बना रहा है। ज्योतिषाचार्य एचके शुक्ला के अनुसार, इस योग में स्नान और पूजा से विशेष फल प्राप्त होगा।

संगम स्नान का महत्व
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और भगवान विष्णु की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। जो श्रद्धालु संगम में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, वे गंगा जल से घर पर ही स्नान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है, और पूरे दिन अमावस्या तिथि का स्नान शुभ माना गया है।

स्नान और दान के शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से लेकर अमृत चौघड़िया और शुभ चौघड़िया मुहूर्त तक स्नान करना विशेष फलदायी है। साथ ही, पितरों की शांति के लिए पूजा और दान से पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह भी देखे:-

बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए महिला संस्थाओं ने सौंपा ज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक रैली, युवाओं में दिखा जोश और उत्साह
दीपावली पर्व के मद्देनजर दनकौर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
ई-उत्तर प्रदेश शिखर सम्मेलन 2024: में आई टी एस को मिला पुरस्कार
उत्तर प्रदेश में नौ सीएमओ का तबादला, देखें सूची 
काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सीट आवंटन के पहले राउंड में ही पिछले दो सालों का टूटा रिकार्ड
जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी से युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार बना रही 'रेडी टू वर्क' फोर्स, इले...
महाकुंभ 2025 से पहले महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण, सीएम योगी के नेतृत्व में तीव्र गति...
जल संरक्षण में योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल: 50 नदियों का कायाकल्प, 3388 तालाबों का निर्माण
ईपीसीएच ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में हस्तशिल्प क्षेत्र पर अमेर...
उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का नया हब
अब "कुबेर" भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री, जेवर एयरपोर्ट में जमीन देनेवाले किसानों से किया संवाद
योगी सरकार के आमंत्रण पर रूस ने दी पार्टनर कंट्री बनने की औपचारिक स्वीकृति