यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से हुआ कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया

यमुना प्राधिकरण, 26 जनवरी 2025: यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने गणतंत्र प्राप्त करने के लिए किए गए संघर्ष और कुर्बानियों का जिक्र किया और संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया।

कपिल सिंह ने प्राधिकरण की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य की कार्य योजना पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों, 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर 1947 तक के संघर्ष और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में जानकारी दी।

शैलेन्द्र भाटिया ने भारत की पिछले 75 सालों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों जैसे स्वास्थ्य, खाद्यान्न, अंतरिक्ष विज्ञान, निष्पक्ष चुनाव, भारतीय सेना, डिजिटल और कंप्यूटर क्षेत्र, और विदेशों में भारतीयों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से होने वाले विकास की संभावना पर भी बात की।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत कपिल सिंह और अन्य अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया।

यह भी देखे:-

बसंत पंचमी पर आरडब्ल्यूए ने की होलिका की विधिवत स्थापना, मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन
सूरजपुर में 10 अप्रैल से सजेगा ऐतिहासिक बाराही मेला: लोकसंस्कृति, पहलवानी और मनोरंजन का होगा अनूठा स...
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
ग्रेटर नोएडा: पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की 1201वीं जयंती पर वाहन रैली का आयोजन
रालोद ने दो वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र भाटी वार्ड 5 से लड़ेंगे...
रिटायर्ड फौजी की अर्जी पर  कोर्ट का पुलिस को  आदेश , बिल्डर के खिलाफ दर्ज करो एफआईआर
उर्वरकों के सुगम उपलब्धता के लिए दादरी -दनकौर रेलवे स्टेशन पर  रैक पॉइंट स्थापित हो : अनिल कुमार सिं...
नववर्ष पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया सम्मानित
श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य होगा रामलीला मंचन
निर्माण कार्य बंद कराने पर दो दर्जन नामजद समेत 80 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज , किसान घेरेंगे तहसील
आई आई ए ग्रेटर नोएडा और श्रम विभाग ने मिलकर श्रम सेस से जुड़े मामलों का निस्तारण किया
एकादशी के पावन पर्व पर पिलाया शरबत
छह फीसदी आबादी भूखंड मिले, रिठौरी–मथुरापुर के किसानों के चेहरे खिले
लैंगिक भेदभाव को लेकर महिला उन्नति संस्था द्वारा चलाया गया महिला जागरूकता अभियान
शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम...