गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने किया भारत माता के महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित, संविधान की 75 साल की यात्रा को बताया अमृत काल

लखनऊ, 26 जनवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान की 75 सालों की यात्रा को “अमृत काल” के रूप में परिभाषित किया और स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. राजेंद्र प्रसाद का स्मरण करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और बंधुत्व की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह संविधान भारत को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है और 75 वर्षों की यह यात्रा देश के समग्र विकास की दिशा में अहम साबित हुई है।

सीएम योगी ने बताया कि भारत का संविधान न केवल देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत का गौरव भी बढ़ाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों और वंचितों के लिए “आधुनिक रामराज्य” का रूप ले रही हैं, जिनसे करोड़ों लोगों को लाभ हो रहा है।

यह भी देखे:-

स्वच्छता अभियान में छात्र और शिक्षक जुटे, प्रयागराज में महाकुंभ के संकल्प को जीवंत रखा
कासगंज अपडेट: एनकाउंटर में मारा गया सिपाही का हत्यारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की योगी सरकार की सराहना
दिव्यांगजनों की योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी पात्रों तक पहुंचेगी योगी सरकार
यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का किया अंत
यूपी रेरा ने 14वें व 15वें बैच के एजेंट्स को सौंपे प्रमाणपत्र, पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम
योगी सरकार का त्वरित संज्ञान: 35 हजार बीसी सखियों की डिवाइस फिर से सक्रिय, समस्या का हुआ समाधान
झलकारी बाई: 1857 की अनसुनी नायिका, जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की जान बचाकर इतिहास रचा
महाकुंभ-2025 के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल्दी जारी होगी थीम और लोगो
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
'SP-BSP सरकार में चरमरा गया था UP का प्रशासनिक ढांचा' - अमित शाह
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा यूपी टूरिज्म: योगी सरकार की योजनाओं से पर्यटन को मिले पंख, रिकॉर्ड तोड...
किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान एकता संघ की बैठक औरंगपुर गांव में हुई
महाकुम्भनगर में सुरक्षा के लिए तैनात हुआ टीथर्ड ड्रोन, हर गतिविधि पर रखी जाएगी पैनी नजर
दनकौर कोतवाली परिसर में एसीपी ने की शांति समिति की बैठक
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारीयों के हुए तबादले