गौतमबुद्धनगर में टेबलेट वितरण का शत प्रतिशत लक्ष्य, शिक्षण संस्थाओं को दिए गए सख्त निर्देश

गौतमबुद्धनगर, 21 जनवरी 2025 – स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण को शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के तहत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, रजिस्ट्रार और प्राचार्यों के साथ संपन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन संस्थानों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टेबलेट का शत प्रतिशत वितरण नहीं किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन संस्थाओं के पास अभी भी टेबलेट शेष हैं, उन्हें वापस करने के लिए अनमैपिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए।

बैठक में बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर के प्रधानाचार्य महकार सिंह, किसान इंटर कॉलेज पारसौल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 7 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय "निडार" ड्रोन नवाचार कार्यक्रम, ड्रोन तकनीक...
महिला उन्नति संस्थान ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत जेवर को मिला बड़ा तोहफा : धीरेन्द्र सिंह
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, अधिवक्ताओं क...
भुखमरी के कागार पर पहुँच चुके नॉलेज पार्क के शिक्षकों ने निकाला रिक्शा मार्च 
Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत
ग्रेनो मलयाली एसोसिएशन ने मनाया ओणम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
देखें VIDEO, पुलिस के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का धरना प्रदर्शन
एसएसपी वैभव कृष्ण के समर्थन में एक्टिव सिटिज़न टीम, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
नवरात्रा सेवक दल ने स्लम बस्तियों के परिवारों और बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस 
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाइल स्नैचर व वाहन चोर
किसान डरने वाला नहीं है : संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन
आईटीएस डेंटल कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत, बीडीएस 2025 बैच का हुआ भव्य स्वागत
ग्रेनो वेस्ट में जल्द बनेगा प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर, शिकायतें जल्द होंगी हल, जल्द खुल सकता है आधार ...