राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की मतदान की शपथ, युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

गौतम बुद्ध नगर, 25 जनवरी 2025 – 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए योगदान के लिए दिया गया। नोएडा के सेक्टर 33A में आयोजित इस भव्य आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत और मतदान के महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के बीच जागरूकता का उत्साह भरने वाला था।

इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “हम सभी को एक समान अधिकार प्राप्त है और हमें इस अधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करना चाहिए। मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं से आह्वान किया कि वे पहली बार मतदान करते समय अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, एसीईओ सतीश पाल, उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा, और अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट
24 नवंबर 2022 गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश में बदलाव, जानिए अब कब होगा अवकाश
ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे कूड़ा डालने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक लाख का जुर्माना
नियुक्ती पत्र मिलने के दो साल बाद भी नहीं मिला जॉब , बंधक बनाने पर छात्रों का हंगामा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता "प्रतिस्पर्धा-2024" का सफल समापन
यमुना प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, करोड़ों रुपये की जमीन मुक्त कराई
गौतम बुद्ध नगर: जिलाधिकारी ने बिसाहड़ा में एनटीपीसी के सीएसआर फंड से बने उत्तम संकुल कार्यालय और स्ट...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में ओलंपियन संजीव सिंह ने छात्रों को दिया तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण, ओलंपिक 202...
महाषष्ठी के आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का संगम, ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में छाया उत्सव
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में जीएल बजाज ग्रुप का भव्य प्रदर्शन, तकनीकी नवाचारों ने खींचा छात्रों का ध्...
अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन
गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को दी गई ट्रेनिंग
सड़क पार करते हुए वाहन ने कुचला, किसान की मौत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश