जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर मेकिंग और शपथ समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में बुधवार को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया।

“मेरा वोट मेरी पहचान” और “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” जैसे प्रभावी संदेशों ने छोड़ी छाप
छात्रों ने अपने पोस्टरों के जरिए ‘मेरा वोट मेरी पहचान’, ‘वोट जैसा कुछ नहीं’, ‘मतदान मेरा अधिकार’, और ‘वोट जरूर डालेंगे’ जैसे स्लोगनों से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके साथ ही, सभी उपस्थितों को निष्पक्ष और स्वेच्छा से मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

संस्थान के निदेशक ने किया छात्रों का उत्साहवर्धन
संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा, “मतदान हमारा अधिकार है और यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम योग्य व्यक्ति का चयन करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बिना सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करें।”

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार, डॉ. सुशील मौर्य, डॉ. नक्षत्रेश, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. सोनाली श्रीवास्तव, मिस तनु गुप्ता, मिस शशि बाला और मिस शिवांगी वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संस्थान की यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने और युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी देखे:-

इस देश में भुखमरी की चपेट में 2.7 करोड़ से अधिक लोग, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने की यह अपील
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
बंगाल और ओडिशा के तट से 26 को टकरा सकता है 'यास', पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
समाज सशक्तिकरण की दिशा में करणी सेना की पहल: ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई सामाजिक बैठक
Summer Camp at Ryan Greater Noida
शारदा विश्विद्यालय : पत्रकारिता के छात्र रूबरू होंगे मोबाईल जर्नलिज्म तकनिकी से
ऑक्सफोर्ड ग्रीन में विनीता कसाना का हुआ स्वागत
GNIOT में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन
जब आजम खां पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले DM की हुई दूल्हे की तरह विदाई, ऐसे उमड़ी भीड़
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल ने झटका प्रथम स्थान, समूह गान प्रतियोगिता में रहा अव्वल।
CRMNEXT bags the prestigious ‘Digital Solution of The Year’ award at Express IT Awards 2019
बीसीसीएम होटल मैनेजमेंट कॉलेज को मिला "भारत का सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट कॉलेज 2024" का सम्मान
दादरी में शांति समिति की बैठक में अधिकारीयों ने की अपील, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये ईद
जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दम, 10वीं-12वीं दोनो...
एयरटेल उपभोगता को मिला खास तोफा
ईशान इंस्टीट्यूट में राष्ट्रचिंतन की बारहवीं गोष्ठी का हुआ आयोजन