योग और स्वास्थ्य : वीरासन, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ

☀योग और स्वास्थ्य ☀

वीरासन :
वज्रासन में बैठ जाएँ।
दाहिने घुटने को ऊपर उठायें और दाहिने पंजे को बाएँ घुटने के भीतरी भाग के पास जमीन पर रखें।
दाहिनी कोहनी को दाहिने घुटने पर रखें और ठुड्डी को दाहिने हाथ की हथेली पर रखें। बायीं हथेली को बायें घुटने पर रखें।
आँखों को बन्द कर विश्राम करें।
शरीर को पूर्णतः गतिहीन तथा मेरुदण्ड एवं सिर को सीधा रखें।
कुछ देर रुकें, फिर आसन बदल कर घुटनों को विश्राम दें। बायें पंजे को दाहिने घुटने की बगल में रखकर इसकी पुनरावृत्ति करें।

श्वसन-
यह कल्पना करते हुए धीमा और गहरा श्वसन करें कि श्वास के साथ ऊर्जा भ्रूमध्य से अन्दर और बाहर आ-जा रही है।

अवधि-
कम-से-कम दो मिनट तक अभ्यास करें। बाएँ घुटने पर बायीं कोहनी रख कर दूसरी ओर से इसकी पुनरावृत्ति करें।

सजगता-
शारीरिक-सिर और मेरुदण्ड को सीधा रखने, संतुलन तथा श्वास पर।

आध्यात्मिक-
आज्ञा चक्र पर।

लाभ-
यह आसन मन को संतुलित बनाता, एकाग्रता की क्षमता में वृद्धि करता, अचेतन क्षेत्रों की सजगता को बढ़ाता और शीघ्रतापूर्वक शारीरिक एवं मानसिक विश्रान्ति प्रदान करता है। चिन्तन प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और सूक्ष्म होती है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो बहुत अधिक चिन्तनशील हैं या जिनके विचार विक्षिप्त एवं अनियन्त्रित रहते हैं। यह गुर्दों, यकृत, प्रजनन एवं आमाशयी अंगों के लिए उत्तम आसन है।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: दनकौर में छात्राओं को मुफ्त HPV वैक्सीन के लिए जागरूक क...
ग्रेटर नोएडा में फ्लावर शो 9 मार्च से, महकेंगे सैकड़ों किस्म के फूल
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ₹31 हजार का उत्कृष्टता पुरस्कार प्रद...
सराहनीय, LOCK DOWN में जरुरतमंदों की मदद के लिए तमाम महिला संगठन एक साथ
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने की सीईओ यमुना प्राधिकरण से मुलाकात, रखी ये मांग, पढ़ें ...
आईआईएम जम्मू में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के एमबीए छात्रों का पांच दिवसीय बिजनेस एनालिटिक्स विसर्जन ...
SHOTOKAI NATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP में गौतमबुद्ध नगर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
जनपद की तीनो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी
IIT BHU B.TECH की पढ़ाई अँग्रेजी के बजाय हिंदी मे पढ़ायेगा, देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय
स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम
ग्रेनो के इस डॉक्टर ने निभाया फर्ज, हवाई जहाज में बचाई महिला की जान
दहेज मुक्त विवाह की प्रेरक पहल: शगुन में लिया केवल 1 रुपया