अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक की जयंती मनाने की तैयारियां, बड़ी धूमधाम से होंगे आयोजन

20 जनवरी 2025 को पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर यशवीर सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के संयोजक, एडवोकेट राजकुमार नागर ने किया। बैठक में 27 और 28 फरवरी को विजय सिंह पथिक की जयंती मनाने के लिए विशेष आयोजन की घोषणा की गई।

बैठक में बताया गया कि 27 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन होगा, इसके बाद 11 बजे से 2 बजे तक केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक किसान सम्मेलन होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार करेंगे। 28 फरवरी को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि बुलंदशहर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में युवा सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार नागर, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी इलम सिंह नागर, महासचिव शेर सिंह भाटी सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ऑक्सीजन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार 
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस से हो रही थी अफीम की तस्करी, ढाई किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
International Yoga Day 2021: PM Modi का संबोधन, कहा- विश्व को मिलेगी M-Yoga ऐप की शक्ति
प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की खिचड़ी खाने के बाद मौत , प्रधानाध्यापिका निलंबित
अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन
24 अप्रैल "गोरखा रेजिमेंट" के स्थापना दिवस पर विशेष, अदम्य साहस व बहादुरी की प्रतीक गोरखा रेजिमेंट
यूपी पुलिस ने किया जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, देवबंद के हॉस्टल से पकड़ा
तीसरी लहर की आहट: महाराष्ट्र और केरल में तेजी से बढ़ रहे कोविड मरीज, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
लापता बुजुर्ग महिला का मिला शव , हत्या की आशंका
नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में हंगामा, पार्किंग को लेकर गार्ड ने युवक पर बरसाई लाठियां, एम्बुलेंस ...
जेवर क्षेत्र पहुंचे आप के उत्तर  प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष ...
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
'केंद्र नए कृषि कानूनों को ले सकता है वापस', भाजपा नेता ने बताई बड़ी वजह
एमिटी की प्रधानाध्यापिका को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान, रेनू सिंह के नेतृत्व में विद्यालय सीबीएसई परीक...