योगी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी और मंत्रीमंडल ने संगम में की आस्था की डुबकी

प्रयागराज महाकुम्भ में 22 जनवरी को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के सभी 54 मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जहां प्रदेश के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य त्रिवेणी संगम की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2019 के कुम्भ मेला में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी, और अब एक बार फिर महाकुम्भ के इस पावन अवसर पर वह मंत्रिमंडल के साथ संगम में स्नान करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह समेत 54 मंत्री त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना करेंगे और आस्था की डुबकी लगाएंगे।

बैठक के स्थान को पहले मेला प्राधिकरण के सभागार में रखा गया था, लेकिन वीआईपी सुरक्षा के कारण अरैल के त्रिवेणी संकुल में बैठक करने का निर्णय लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव, यूपी में एडवांस्ड म...
'SP-BSP सरकार में चरमरा गया था UP का प्रशासनिक ढांचा' - अमित शाह
महाकुंभ 2025 में फेक न्यूज और साइबर अपराध के खिलाफ यूपी पुलिस की नई पहल, "डिजिटल वॉरियर्स" होंगे तैन...
प्रियंका गांधी का बड़ा एक्शन, भंग की जिला कमेटियां
योगी सरकार की मेहनतकशों को सौगात: श्रमिकों के लिए मुफ्त शिक्षा, इलाज, पेंशन और रोजगार की योजनाएं
भाजपा ने किया देश के नौजवानों के साथ धोखा : सिद्धार्थ सिंह
आईटीआई छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट पर योगी सरकार का फोकस, उद्योग से साझेदारी बढ़ाने के निर्देश
भाजयुमो हाथरस: छेड़ोगे तो भारत छोड़ेगा नहीं: श्रीकांत शर्मा
उत्तरप्रदेश में 107 आईएएस अफसरों के हुए प्रमोशन, गौतमबुद्धनगर डीएम सुहास एल.वाई सचिव पद पर प्रमोट
दिव्यांगजनों को मिला त्वरित न्याय: योगी सरकार ने 9 जिलों में लगाए मोबाइल कोर्ट, 677 शिकायतों का हुआ ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 242.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि क...
यूपी रेरा का 43वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 51 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण
सीएम योगी ने किया UPITS-2026 का कर्टन रेजर, यूपी की औद्योगिक ताकत दिखेगी दुनिया के सामने
स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र निर्माण संभव - डॉ रामवीर त्यागी
योगी सरकार का त्वरित संज्ञान: 35 हजार बीसी सखियों की डिवाइस फिर से सक्रिय, समस्या का हुआ समाधान
अयोध्या ने बनाए 5 रिकार्ड, कार्तिक पूर्णिमा पर छठे रिकार्ड की उम्मीद