गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित: विश्वविद्यालय में हर्ष की लहर
ग्रेटर नोएडा, 18 जनवरी 2025। गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने पेरिस में आयोजित 2024 पैरालंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 17 जनवरी 2025 को उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
राकेश कुमार: बीए के छात्र राकेश कुमार ने तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता, जिससे उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रीति पाल: एमबीए की छात्रा प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो कांस्य पदक हासिल किए, जो उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
सिमरन शर्मा: एमए की छात्रा सिमरन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में, महामहिम राष्ट्रपति ने इन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करते समय पूरा दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहारे अवार्ड लेने आए इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने विशेष सम्मान दिया।
चांसलर सुनील गलगोटिया का बयान: गलगोटियास विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत, समर्पण और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। ये युवा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम इनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया का संदेश: गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “इनकी सफलता के पीछे उनके परिवार, कोच और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रशांत भारद्वाज का योगदान महत्वपूर्ण है। यह समय जश्न के साथ-साथ आगे की तैयारी का भी है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
