डॉ. विनोद “प्रसून” ने की मॉरीशस के विश्व हिंदी सचिवालय के “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम की अध्यक्षता, हिंदी शिक्षण में लयात्मक नवाचार की आवश्यकता पर जोर

डॉ. विनोद “प्रसून” ने कहा- वैश्विक स्तर पर हिंदी को आगे बढ़ाने में विश्व हिंदी सचिवालय के प्रयास अनुकरणीय

महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी के आमंत्रण पर 20 जनवरी को डॉ. विनोद ‘प्रसून’ ने मॉरीशस स्थित विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के वक्ताओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें अमेरिका, उज़्बेकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बहरीन और तंजानिया से जुड़े प्रतिभागी शामिल थे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. विनोद ‘प्रसून’ ने हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार में विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस के योगदान को सराहा। उन्होंने भाषा विज्ञान के शिक्षण में लयात्मक नवाचार और अवधारणा गीतों के सृजन की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. प्रसून ने हिंदी की वर्णमाला को मधुर गीतों के रूप में सिखाने की आवश्यकता जताई और अपने प्रसिद्ध हिंदी गीत “सरस, सरल मनोहारी है, अपनी हिंदी प्यारी है” के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान से परिचित कराया।

कार्यक्रम में उज़्बेकिस्तान और बहरीन से भी वक्ताओं ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस आयोजन का संचालन वरिष्ठ सहायक संपादक प्रकाशवीर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शुभंकर मिश्र ने प्रस्तुत किया।

यह भी देखे:-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले अधिकारी; जल्द शुरू ...
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रोटरी क्लब व गलगोटिया के फार्मेसी के छात्रों ने मधुमेह के प्रति लोगों को किया जागरूक
दूसरी लहर के थमने पर कई राज्यों ने दी पाबंदियों में ढील, अनलॉक होने लगेगी जिंदगी
महेश बरेला बने जिला रालोद गौतमबुद्धनगर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
क्रिकेट की दुनिया में कोरोना से हडकंप , ऐसे पड़ा असर , पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर: दिल्ली में अब बिना टीसी के भी होगा बच्चों का प्रवेश- सिसोदिया
नारद स्टिंग केस: ममता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जज अनिरुद्ध बोस ने खुद को किया अलग
स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास की पुकार: युवा भारत को सशक्त बनाने की दिशा में रयान ग्रुप की पहल
इंडिया हैबिटेट सेंटर में नाटक "अपने-अपने दांव" के पोस्टर का लोकार्पण, 11 जनवरी को होगा मंचन
दुर्गा प्रसाद दूबे को "NATIONAL ICON AWARD 2024" से सम्मानित, सनातन संस्कृति संरक्षण में उत्कृष्ट यो...
हीटवेव के चलते जूनियर शिक्षक संघ ने उठाई स्कूल समय बदलने की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
गौतमबुद्ध नगर में फूटा कोरोना बम, पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी के निर्देशन में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा पर्यटन विभाग
दिल्ली में खेल यूनिवर्सिटी: केजरीवाल बोले- हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हो रहा है, कर्णम मल्लेश्वरी हों...