जी.एल. बजाज आईएमआर का 15वां दीक्षांत समारोह: सफलता की नई इबारत लिखने का आह्वान

ग्रेटर नोएडा, 18 जनवरी 2025: ग्रेटर नोएडा स्थित जी.एल. बजाज आईएमआर कॉलेज ने 2022-2024 बैच के छात्रों के लिए 15वां दीक्षांत समारोह भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूजीसी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. अविचल राज कपूर ने भाग लिया। समारोह में जी.एल. बजाज शिक्षण संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल, आईएमआर की निदेशक डॉ. सपना राकेश, और चेयरपर्सन डॉ. आनंद राय सहित संस्थान के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जहां तनिषा अग्रवाल ने ओवरऑल टॉपर और फाइनेंस स्पेशलाइजेशन टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। निखिल कुमार ने एचआर स्पेशलाइजेशन में गोल्ड मेडल जीता, और मोहम्मद अकीब नुमान सिद्दीकी ने मार्केटिंग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वीर विक्रम सिंह, नमन कुमार, और नूपुर मल्होत्रा ने भी विभिन्न स्पेशलाइजेशनों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

रजिस्ट्रार कुलदीप अदना ने जानकारी दी कि समारोह में कुल 259 छात्रों को डिग्री और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्रों को डिग्री और पदक देकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी उपलब्धियां न केवल संस्थान बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।”

वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “जीवन में सफलता केवल डिग्री तक सीमित नहीं है। यह आपके विचारों, मूल्यों और समाज के प्रति आपके योगदान में निहित है। चुनौतियों को अपने विकास का अवसर बनाएं और अपने कार्यों से अपने संस्थान और देश का नाम रोशन करें।”

दीक्षांत समारोह में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी और गर्व का माहौल रहा। यह दिन संस्थान और छात्रों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

यह भी देखे:-

RYAN GREATER NOIDA GETS NATIONAL AWARD OF ALL INDIA SWACHH BHARAT ART COMPEITITON
राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में मनाया गया बाल दिवस, विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन बना डीएसटी का प्रयास केंद्र, स्टार्टअप के लिए 3 करोड़ रुपये...
शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बीफार्मा के छात्रों का व्यक्तित्व निखारेगा एकेटीयू, कार्यशाला का होगा आयोजन
नन्हक फॉउंडेशन की बड़ी सफलता, स्टडी सेंटर बिगनिंग एजुकेशन मिशन की दो बच्चियों को प्रतिष्ठित स्कूल में...
प्रदूषण के खिलाफ जंग: 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' फिर से शुरू
DU Admission 2021: दूसरी कटऑफ सूची के तहत यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चेक करें डिटेल्स
FAREWELL CEREMONY AT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA
शारदा विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन
"उड़ान 2025": जीएल बजाज में दीक्षारंभ समारोह, छात्रों और अभिभावकों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
Cabinet Meeting: रबी फसलों की एमएसपी में 40 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले