उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम

लखनऊ, 17 जनवरी 2025:

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली चैंबर ऑफ कॉमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 60 प्रतिशत से अधिक घेरलू यात्राएं धार्मिक स्थलों की होती हैं। धार्मिक पर्यटन न केवल आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी इसका अहम योगदान है।

उत्तर प्रदेश, जो धार्मिक दृष्टि से देश-विदेश में अत्यधिक महत्वपूर्ण है, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कई अहम परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक स्थानों के धार्मिक महत्व को और बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है।

योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया है। अयोध्या में रामलला के दिव्य मंदिर का निर्माण करीब 2025 तक पूरा हो जाएगा, जिससे अयोध्या एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बन जाएगा। इसके साथ ही, काशी में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

यूपी सरकार के प्रयासों से प्रयागराज में महाकुंभ और दीपोत्सव जैसी घटनाओं को एक नई पहचान मिली है। इन आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिला है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर उत्पन्न करना और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

यह भी देखे:-

New Rules: आज से देश में बदल गए टैक्स, चेकबुक, सिलिंडर, आदि से जुड़े ये 10 नियम
उत्तराखंड: 'फटी जींस' के बाद अब सामने आया सीएम तीरथ का 'शॉर्ट्स' को लेकर बयान, खूब हो रही आलोचना
12वीं बोर्ड परीक्षा: ओएमआर शीट पर वैकल्पिक और छोटे प्रश्नों का विकल्प संभव, स्कूल में ही होगी आंसर-क...
बस  से पंजाब जा रहे थे मजदूर , पुलिस ने पकड़ा 
Women Reservation Bill: राहुल ने नई संसद की तारीफ, महिला आरक्षण बिल को कहा अधूरा
BREAKING NEWS
सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं :आचार्य अशोकानन्द जी महाराज
बड़ी खबर: जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई व अगस्त में आयोजित करने का प्रस्ताव, स्थगित हो सकती है नीट
यूपी में आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादले,ए सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर...
संयुक्त किसान मोर्चा की आपातकालीन बैठक, किसान नेताओं की रिहाई और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ सख्त कार्र...
कोरोना का कहर: केरल ने बढ़ाई चिंता, लगातार दो दिनों से 22 हजार से ज्यादा नए मामले, 131 मरीजों की मौत
नगर पंचायत बिलासपुर चेयरमैन पति संजय भैया का आरडब्लूए पदाधिकारियो ने किया भव्य स्वागत
LOCK DOWN में फंसे छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके गृह जनपद भेजने की कवायद शुरू : अ...
भ्रष्टाचार में घिरे दो आईपीएस  खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश
गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
योग और स्वास्थ्य, पद्मासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ