ससुर दामाद से हज़ारों की ठगी

ग्रेटर नोएडा: कासना कोतवाली क्षेत्र के एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में प्रेस का काम करने वाले व उसके दामाद से ठगी करने का मामला सामने आया है। दोनों से फोन पर एटीएम की जानकारी लेकर उनके खाते से 45 हजार रूपए निकाल लिए गए। पीडित ने मामले की शिकायत कासना कोतवाली पुलिस को की। पुलिस ने मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

मूलरूप से फिरोजाबाद जिले निवासी सुंदर लाल सेक्टर पी थ्री में अपने परिवार के साथ रहते हैं व साथ में ही उनका दामाद नीतू रहते हैं। एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में सुंदर लाल की कपड़ा प्रेस करने की दुकान है और उसका दामाद नीतू तुगलपुर में गाड़ियों की धुलाई करते हैं। सुंदर लाल ने बताया कि 28 जनवरी को उनकी छोटी बेटी की गोंद भराई थी। घर के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। नीतू ने बताया कि उसके फोन पर दिन में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और एटीएम बंद होने की बात कही। उसने एटीएम का समय सीमा खत्म होने पर ढाई हजार रुपए जुर्माना लगाने की बात कही। एटीएम की सीमा बढ़ाने के लिए आरोपी ने एटीएम का नंबर और पिन नंबर पूछ लिया और नीतू के खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए।

आरोपी ने दामाद से उसके ही खाते में सुदर लाल के एटीएम नंबर भी पूछ लिया। वह गोंद भराई में व्यस्त थे और इसी दौरान दामाद ने उन्हें फोन पकड़ा दिया और उन्होंने भी एटीएम का नंबर व पिन बता दिया। आरोपी ने उनके खाते से 3 बार में 35 हजार रुपए निकाल लिए गए । कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
जिला आबकारी विभाग ने लाखों रुपए कीमत की तस्करी की शराब पकड़ी
घायल सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत
गुण्डा एक्ट में नामजद बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान और हथियार मिले
ग्रेटर नोएडा : 22 वीं मंजिल से गिरकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत
स्क्रैप माफिया रवि काना का रिमांड मंजूर, कल से शुरू होगी पूछताछ
ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से युवक की हत्या
बेख़ौफ़ बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर की लूट
फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी : रेप के बाद तीसरी मंजिल से फेंका
प्रतिबंधित कछुआ बेचने आई मां बेटी गिरफ्तार, 14 कूर्म बरामद
शराब पीने से टोका तो पत्नी को मार डाला , आरोपी पति गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़े लप्पा और अक्की, मशहूर जैन कुल्फी व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी
इन तीन अपराधिक प्रवृति के लोगों पर लगा गैंग्स्टर
आॅन लाइन शाॅपिंग के नाम पर छात्र खेल रहा था ठगी का खेल, गिरफ्तार
अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर 10 गुना लोन की किस्त वसूलने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार