योग और स्वास्थ्य, सिंह – गर्जनासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

योग और स्वास्थ्य, सिंह – गर्जनासन
सिंहासन में बैठें। आँखें खोलें और शाम्भवी मुद्रा का अभ्यास करते हुए दृष्टि को भ्रूमध्य पर एकाग्र करें। पूरे शरीर को शिथिल करें।
मुँह बन्द रखें। नाक से धीरे-धीरे गहरी श्वास अन्दर लें।
श्वास भर कर मुँह खोलें और जीभ को बाहर निकालकर, जितना सम्भव
हो ठुड्डी की ओर ताने।
धीरे-धीरे श्वास छोड़ते हुए, मुँह को पूरा खुला रख कर गले से स्पष्ट, स्थिर “आSSS” की ध्वनि उत्पन्न करें। अधिक जोर न लगायें।
पूरी तरह श्वास छोड़ने के बाद मुँह बन्द करें और श्वास लें।
यह एक चक्र हुआ।

श्वसन-
नाक से धीरे-धीरे श्वास लें और उसके बाद मुँह से “आSSS” की ध्वनि उत्पन्न करते हुए धीरे-धीरे श्वास छोड़ें।

अवधि-
सामान्य स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन 5 से 10 चक्र अभ्यास करें।
आँखों, जीभ और मुँह को प्रत्येक चक्र के बाद कुछ क्षणों के लिए विश्राम प्रदान कर सकते हैं। यह आसन किसी भी समय किया जा सकता है।

सजगता-
शारीरिक-छाती के फैलने तथा आँखों और जिह्वा में उत्पन्न संवेदनाओं पर, श्वास लेते समय श्वास पर। श्वास छोड़ते समय गले से उत्पन्न ध्वनि और उस क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव पर तथा मन के हल्का होने पर।

आध्यात्मिक-
विशुद्धि या आज्ञा चक्र पर।

लाभ-
यह गले, नाक, कान, नेत्र एवं मुँह के रोगों को दूर करने के लिए एक उत्तम आसन है, विशेष रूप से जब इसे उगते हुए सूर्य की आरोग्यप्रदायक किरणों के सामने किया जाये। इससे निराशा तथा भावनात्मक तनाव दूर होता है। वक्ष एवं मध्य-पट के तनाव भी दूर होते हैं। सिंह गर्जनासन उन लोगों के लिए विशेष लाभप्रद है जो तुतलाते, हकलाते अथवा घबराते हैं या अन्तर्मुखी हैं। इससे स्वस्थ एवं मधुर स्वर का विकास होता है। अन्य लाभ शाम्भवी मुद्रा के समान ही हैं।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 15 वाहन जब्त, ₹7.8 लाख जुर्माना
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए
दुर्गा पूजा समिति सूरजपुर : कल दशमी पर होगा भोजपुरी मुकाबला
बेकाबू कैंटर ने बारात से लौट रहे बैंड वालों को कुचला, तीन की मौत
लखनऊ में रेनू मेमोरियल ट्रस्ट व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव नाटी सम्मानित, महिला आत्मनिर्भरता के लिए शिव...
गौतम बुद्ध नगर भूकंप संवेदनशील क्षेत्र घोषित, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विधान सभा में जेवर विधायक ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों का पक्ष रखा
कल का पंचांग, 8 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना प्राधिकरण के सहयोग से रामोत्सव ग्राउंड में भव्य योग समारोह, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ...
कोरस-2019" का धूम-धाम के साथ शानदार आगाज , गीत-संगीत की धुनों पर झूमा शारदा विश्वविद्यालय
रेप के दो आरोपियों को जिला कोर्ट ने सुनाई सजा 
अजीत नागर नवादा बने सदर तहसील के अध्यक्ष
पेटीएम अकाउंट से फ्रॉड कर निकाले रुपए
रजत जीतकर राष्ट्र, धर्म व संस्कृति का परचम विश्व में फहराया है, सुहास एलवाई ने- नंद गोपाल वर्मा
बरसात के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर गौतम बुद्ध नगर प्रशासन का अलर्ट, वाहन चालकों से सतर्कता की अप...
हिन्दू युवा वाहिनी का"हर घर तुलसी"कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी रहा