विकास पुरुष डॉ. अरुणवीर सिंह को मिला 7वां सेवा विस्तार, यमुना प्राधिकरण को बनाया प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्राधिकरण
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में यीडा ने की शानदार प्रगति, 31 जून 2025 तक सेवा विस्तार
ग्रेटर नोएडा: यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर 7वां सेवा विस्तार दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें 31 जून 2025 तक सेवा विस्तार प्रदान किया है। डॉ. सिंह के नेतृत्व में यीडा ने न केवल आर्थिक संकट से उबारा, बल्कि प्रदेश के सबसे प्रमुख प्राधिकरण के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
संकटमोचक बने डॉ. सिंह
यीडा के नेतृत्व में डॉ. अरुणवीर सिंह ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स जैसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका नेतृत्व प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है।
“विकास पुरुष” के रूप में पहचान
डॉ. सिंह की योजनाओं और उनके कार्यों की गति ने उन्हें जनता के बीच “विकास पुरुष” के रूप में स्थापित किया है। उनकी निष्ठा और विकास कार्यों की प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रशंसा और सम्मान दिलाया है।
प्रशासनिक क्षमता की मिसाल
डॉ. अरुणवीर सिंह का प्रशासनिक कौशल और समर्पण प्रदेश के बेहतरीन प्राधिकरणों में यीडा को स्थान दिलाने में सफल रहा है। उनके नेतृत्व में यीडा ने अपनी सफलता की नई कहानी लिखी है।