विकास सक्सेना बने कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय सचिव, समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना
समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे सक्सेना, पदभार ग्रहण पर बधाईयों का तांता
नोएडा: समाज सेवा में अपनी विशेष रुचि और समर्पण के लिए प्रसिद्ध विकास सक्सेना को कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संघ के न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे द्वारा की गई।
सक्सेना का यह मनोनयन उनकी कार्यक्षमता, निष्ठा और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए किया गया है। दिनेश खरे ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया कि सक्सेना संगठन के उद्देश्यों के साथ-साथ समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
विकास सक्सेना ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संघ के उद्देश्यों को साकार करने और समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनके इस निर्णय का समाज में स्वागत किया जा रहा है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय का यह कदम संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा, यह माना जा रहा है।