शराब के नशे में दोस्त की हत्या, थाना बिसरख क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के वरुणा हाइट्स सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में विवाद के दौरान नीरज नामक व्यक्ति ने अपने साथी सुमित झा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 13 जनवरी 2025 को हुई, जब सुमित और नीरज साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और नीरज ने गुस्से में आकर सुमित के सिर पर ईंट मार दी।

ईंट लगने से सुमित बेहोश हो गया और उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 जनवरी 2025 को सुमित की मृत्यु हो गई। घटना के बाद लेबर ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना बिसरख में नीरज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित प्रचलित है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, गुलेल से कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने मा...
मेरठ में नोएडा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग का इनामी शूटर ढेर
मोटा मुनाफा का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने सवा करोड़ रूपया ठगा
पिता बेटी की मिली लाश, पिता द्वारा बेटी की जान लेने की आशंका, फिर खुद भी की आत्महत्या: ग्रेटर नोएडा ...
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
वारदात : बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
भाजपा का फर्जी नेता बन ये जालसाज अधिकारियों से ऐसे ऐंठ रहा था मोटी रकम, हुआ गिरफ्तार
एक करोड़ की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कॉलेज में छात्रों सप्लाई करता था ड्रग्स
पत्रकार हत्याकांड में वांटेड दो इनामी बदमाश एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था एक-एक लाख का इनाम
फर्जी महिला आईएफएस पति समेत गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
सोसाइटी के पीछे घायल मिले प्रोपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एक्सप्रेस वे जाम कि...
चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ़ किया
सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध हथियारों का सौदागर 
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी गिरफ्तार
अंसल मॉल में युवक की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज